✕

होम / बिजनेस / Veefin ने Regime Tax Solutions में की रणनीतिक हिस्सेदारी की घोषणा

Veefin ने Regime Tax Solutions में की रणनीतिक हिस्सेदारी की घोषणा

Veefin अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए Regime की दो प्रमुख सॉल्यूशंस, TaxGenie और PayInvoice को अपने सप्लाई चेन टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म में शामिल करने की योजना बना रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सप्लाई चेन फाइनेंस में विशेषज्ञ Veefin ने मुंबई की कंपनी Regime Tax Solutions में निवेश किया है. यह कंपनी एडवांस जीएसटी कंप्लायंस और अकाउंट पेएबल (AP) और अकाउंट रिसिवेबल ऑटोमेशन (AR) में तेजी से बढ़ रही है.

Veefin अपनी प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बेहतर बनाने के लिए Regime के दो प्रमुख सॉल्यूशंस - TaxGenie और PayInvoice को अपने सप्लाई चेन टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म में शामिल करेगी, जो बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए बनाया गया है. Veefin इस समय 50 से ज्यादा फाइनेंसियल क्लाइंट के साथ काम कर रही है, और उन्हें एक व्यापक इंटीग्रेटेड स्पालाई चेन फाइनेंस प्लेटफॉर्म प्रदान कर रही है.

मैनेजिंग डायरेक्टर राजा देबनाथ, सीएफओ पायल मैशेरी  और डायरेक्टर अफ़ज़ल मोदक, Veefin से Regime के बोर्ड में शामिल होंगे. Regime के सीईओ राकेश दुबे, कंपनी और उसके प्रमुख उत्पादों का नेतृत्व करना जारी रखेंगे.

राजा देबनाथ ने कहा कि हमारी सप्लाई चेन फाइनेंस को सभी के लिए सुलभ बनाने और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के लिए बिना रुके डिजिटल ऋण की प्रतिबद्धता ने हमें अपने ऑफरिंग को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया है. Regime Tax Solutions में हमारी हिस्सेदारी हमारे विजन के साथ पूरी तरह मेल खाती है, जिससे फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन को बेहतर SCF टेक्नोलॉजी मिल सकेगी, जो उनके कॉर्पोरेट क्लाइंट की वास्तविक समस्याओं को हल करने में मदद करेगी। नए प्रोडक्ट इंटीग्रेशन के साथ, बैंकों और वित्तीय संस्थानों को AR/AP मुद्दों को हल करने की बेहतर क्षमता मिलेगी और उनके ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव मिलेगा.

अफ़ज़ल मोदक ने कहा कि यह साझेदारी हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है जो फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन को कटिंग एज सॉल्यूशन से सशक्त बनाएगी. Regime Tax के इंटेलीजेंट फाइनेंशियल मैनेजमेंट सॉल्यूशन को इंटीग्रेट करने से हम बैंकों को बेहतर तरीके से सेवा दे पाएंगे, क्योंकि हम मनी फ्लो लेयर को अंतर्निहित जीएसटी डेटा फ्लो लेयर से जोड़ेंगे. 

राकेश दुबे ने कहा कि हमारा लक्ष्य खुद को वर्ल्डवाइड प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करना है जो फाइनेंसिंग, कंप्लायंस और AR/AP ऑटोमेशन में माहिर है. Veefin के साथ यह साझेदारी हमें कंपनियों के फाइनेंशियल और टैक्स कंप्लायंस प्रक्रियाओं को ट्रांसफॉर्म करने में सक्षम बनाएगी, सीमलेस इंटीग्रेशन, अत्याधुनिक तकनीकें और बेहतर कार्यक्षमता के साथ. Veefin के साथ मिलकर, हम कंपनियों को जटिल नियामक वातावरण को सफलतापूर्वक मार्गदर्शन करने और उनके विस्तार के लिए सबसे बड़े संभावना को साकार करने में सशक्त बनाएंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

3 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

8 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

9 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

10 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

3 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

9 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

8 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

10 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

14 hours ago