✕

होम / बिजनेस / वेदांता के नंद घर ने राजस्थान सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ किया समझौता

वेदांता के नंद घर ने राजस्थान सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ किया समझौता

राजस्थान सरकार के साथ यह साझेदारी नंद घर पहल के जरिए कुपोषण को दूर करने, महिलाओं को सशक्त बनाने और बच्चों को अच्छी प्रारंभिक शिक्षा सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आधुनिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (AAF), जो वेदांता की सामाजिक पहल है, ने राजस्थान सरकार के साथ 25,000 नंद घर विकसित करने के लिए एक नया समझौता (MoU) किया है. यह समझौता राजस्थान सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव महेंद्र सोनी और नंद घर के सीईओ शशि अरोड़ा के बीच हुआ. इस कार्यक्रम में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

यह साझेदारी नंद घर और राजस्थान सरकार के साझा उद्देश्य को दर्शाती है, जो राज्य के महिलाओं और बच्चों के लिए बेहतर और स्वस्थ भविष्य बनाने पर केंद्रित है. कुपोषण से लड़ने और प्रारंभिक बचपन शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए राजस्थान सरकार लगातार सामुदायिक सशक्तिकरण और अगली पीढ़ी के पोषण के लिए प्रयासरत है. यह सहयोग इन्हीं उद्देश्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो राज्य में समग्र विकास और समावेशी प्रगति का आधार तैयार करेगा.

नंद घर के सीईओ, शशि अरोड़ा ने कहा कि “अब तक 15 राज्यों में 7000 से अधिक नंद घर बनाए जा चुके हैं, जिनसे 2,80,000 बच्चों और 2,10,000 महिलाओं को लाभ हुआ है. मैं राजस्थान सरकार का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमें राज्य में 25,000 नंद घर विकसित करने का अवसर दिया. इसके माध्यम से हम अवसर पैदा करने, जीवन बदलने और ग्रामीण भारत की हर महिला और बच्चे को आगे बढ़ने का आधार देने का लक्ष्य रखते हैं. यह राजस्थान को एक उज्जवल और मजबूत भविष्य की ओर ले जाएगा.”  

इस साझेदारी का उद्देश्य 25,000 नंद घरों का निर्माण करना है, जो तकनीकी रूप से उन्नत केंद्र होंगे और बच्चों व महिलाओं के समग्र विकास में मदद करेंगे. AAF बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, पोषण की समस्याओं को दूर करने और प्राथमिक शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. हर नंद घर में स्मार्ट लर्निंग टूल, डिजिटल सुविधाएं, बिजली, स्वच्छ पेयजल और साफ शौचालय उपलब्ध होते हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण बनता है. ये केंद्र न केवल शिक्षा को बदलने में मदद करते हैं, बल्कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पोषण प्रदान करके कुपोषण से लड़ाई में भी अहम भूमिका निभाते हैं. इसके अलावा, यह स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण अभियान और सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों का भी समर्थन करते हैं.

अब तक, राजस्थान के 17 जिलों में 3600 से अधिक नंद घर बनाए जा चुके हैं. इस नई साझेदारी के तहत, यह कार्यक्रम राजस्थान के सभी जिलों में पहुंचने का लक्ष्य रखता है.
 


टैग्स Vedanta’s Nand Ghar
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

7 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

9 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

9 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

12 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

12 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

7 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

9 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

7 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

9 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

12 hours ago