✕

होम / बिजनेस / 6 हिस्सों में होगा वेदांता का डीमर्जर, SBI समेत अन्य कर्जदाताओं ने मिली मंजूरी!

6 हिस्सों में होगा वेदांता का डीमर्जर, SBI समेत अन्य कर्जदाताओं ने मिली मंजूरी!

माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड को अपने कारोबार के प्रस्तावित डीमर्जर के लिए अधिकांश क्रेडिएटर्स से मंजूरी मिल गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

माइनिंग कंपनी Vedanta लिमिटेड को अपने कारोबार के प्रस्तावित डीमर्जर के लिए अधिकांश क्रेडिटर्स से मंजूरी मिल गई है, जो कंपनी की 6 इंडिपेंडेंट लिस्टेड कंपनियों में विभाजित होने की योजना में एक महत्वपूर्ण कदम है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वेदांता के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में बॉन्ड होल्डर कॉन्फ्रेंस कॉल में कहा कि अधिकांश ऋणदाताओं ने इसे मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही एक बैंक अधिकारी के अनुसार ग्रुप के प्रमुख कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने पहले ही अपनी सहमति दे दी थी.

क्या कहा अधिकारी ने?

वेदांता के एक वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी ने हाल ही में बांडधारकों के साथ 'कांफ्रेन्स कॉल' में कहा कि मुझे आप सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमें 52 प्रतिशत से अधिक की मंजूरी मिल गयी है, जो हमें 75 प्रतिशत तक पहुंचने के लिए जरूरी है. हमने उस सीमा को भी पार कर लिया है. ज्यादातर ऋणदाताओं ने इसे मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा कि कुछ की समिति की बैठक लंबित है और कुछ की निदेशक मंडल की बैठक लंबित है. इसलिए, जैसा कि हम बात कर रहे हैं, हमें पहले ही 52 प्रतिशत की मंजूरी मिल चुकी है. शेष एक सप्ताह या 10 दिनों में पूरी हो जाएगी. इसके बाद हम एनसीएलटी के पास आवेदन करेंगे.

Zee Entertainment को फंड जुटाने की मिली मंजूरी, इतने हजार करोड़ जुटाने की तैयारी

SBI ने पहले ही दे दी सहमति

एक बैंक अधिकारी के अनुसार प्रमुख ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने पहले ही अपनी सहमति दे दी थी. इस महत्वपूर्ण अप्रूवल को कंपनी के लिए अंतिम मेजर कंप्लायंस रिक्वायरमेंट के रूप में देखा जा रहा है, जिस पर बाजार की गहरी नजर थी और यह 20 बिलियन अमरीकी डालर के डीमर्जर का रास्ता साफ करता है. अधिकांश क्रेडिटर्स द्वारा हरी झंडी ऐसे समय में मिली है जब वेदांता ने डीलीवरेजिंग में महत्वपूर्ण प्रगति दिखाई है. 31 मार्च तक, कंपनी का नेट डेट दिसंबर 2023 से 6,155 करोड़ रुपये कम होकर 56,388 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो ऑपरेशन से मजबूत कैश फ्लो और वर्किंग कैपिटल रिलीज द्वारा संचालित था.

क्या है फ्यूचर प्लान

हाल ही में वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा था कि समूह अगले चार साल में देश के भीतर अपने सभी व्यवसायों में 20 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश का लक्ष्य तय कर रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समूह इस्पात कारोबार को सही कीमत पर ही बेचेगा और सही कीमत नहीं मिलने पर इसे चलाते रहने के लिए भी प्रतिबद्ध है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

13 minutes ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

2 hours ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

5 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

6 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

2 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

13 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

5 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

6 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

16 hours ago