✕

होम / बिजनेस / ग्रोथ के लिए Vedanta ने बनाया फ्यूचर प्लान, बना डाला हजारों करोड़ का भारी-भरकम फंड

ग्रोथ के लिए Vedanta ने बनाया फ्यूचर प्लान, बना डाला हजारों करोड़ का भारी-भरकम फंड

वेदांता लिमिटेड ने कर्ज में कमी और वृद्धि योजनाओें के लिए पात्र संस्थागत नियोजन (QIP),OFS और लाभांश के जरिये करीब 30,000 करोड़ रुपये का एक कोष तैयार किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता लिमिटेड ने कर्ज में कमी और ग्रोथ को बढ़ाने के लिए पात्र संस्थागत नियोजन (QIP), बिक्री पेशकश (OFS) और लाभांश यानी डिविडेंड के जरिए करीब 30,000 करोड़ रुपए का एक स्पेशल प्लान तैयार किया है. वास्तव में ये पैसा एक तरह के फंड के तौर पर होगा. सूत्रों ने कहा कि वेदांता लिमिटेड के 8,500 करोड़ रुपए के क्यूआईपी, एचजेडएल के 3,200 करोड़ रुपए के ओएफएस और दूसरे अंतरिम डिविडेंड से 5,100 करोड़ रुपए की आय होने के साथ 13,000 करोड़ रुपए के मौजूदा कैश रिजर्व से कंपनी को पैसा मिलने के बाद 30,000 करोड़ रुपए का यह फंड तैयार होगा.

कहां इस्तेमाल होगा फंड?

एक विश्लेषक ने कहा कि वेदांता इस धनराशि का उपयोग अपने बही-खाते को तेजी से सुधारने, कैपिटल स्ट्रक्चर में सुधार करने और अपनी परिवर्तनकारी परियोजनाओं के विकास के लिए कर सकती है. इससे उसके निकट-अवधि के 10 अरब डॉलर के एबिटा (कर-पूर्व आय) लक्ष्य को पाने का रास्ता तैयार होगा और विस्तार अवसरों का लाभ उठाया जा सकेगा. वेदांता ने मजबूत तिमाही आंकड़े पेश करना जारी रखा है. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में वेदांता का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 54 प्रतिशत बढ़ा जबकि तिमाही आधार पर यह दोगुने से अधिक 5,095 करोड़ रुपए हो गया.

कंपनी का कर्ज 6,130 करोड़ रुपये

कंपनी ने लांजीगढ़ में अबतक का सबसे अधिक एल्युमिना उत्पादन दर्ज किया और जिंक इंडिया इकाई में धातु उत्पाद का खनन किया. इसने संरचनात्मक परिवर्तनों और अन्य पहल के कारण उत्पादन की कुल लागत को 20 प्रतिशत कम कर दिया. जून, 2024 तक खनन क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी का कर्ज 61,300 करोड़ रुपये था. फरवरी और जून के बीच गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के निजी नियोजन और प्रवर्तक हिस्सेदारी बिक्री से प्राप्त आय भी निकट अवधि में समूह-स्तर पर कर्ज में कमी लाने में योगदान देगी.

ये है फ्यूचर प्लान

सूत्रों के मुताबिक, रणनीतिक हिस्सेदारी बिक्री, कर्ज में कमी और परिचालन दक्षता को अनुकूलित करने के मेल से यह संकेत मिलता है कि वेदांता का कर्ज घटाने और मुक्त नकदी प्रवाह उत्पन्न करने की दिशा में कदम सही दिशा में है. इसके अलावा कारोबार का अलग कंपनियों में प्रस्तावित विभाजन और परिवर्तनकारी परियोजनाओं से कंपनी को इस प्रवृत्ति को जारी रखने में मदद मिलने की उम्मीद है. इन परियोजनाओं में कंपनी के चल रहे निवेश से कारोबार में मात्रा, एकीकरण और मूल्यवर्धित उत्पादों की श्रृंखला बढ़ाने में मदद मिलेगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

6 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

7 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

7 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

8 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

10 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

8 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

7 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

7 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

6 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

10 hours ago