✕

होम / बिजनेस / Vedanta ने निवेशकों को दी बड़ी खुशखबरी, हर शेयर पर किया ₹20 डिविडेंड देने का ऐलान

Vedanta ने निवेशकों को दी बड़ी खुशखबरी, हर शेयर पर किया ₹20 डिविडेंड देने का ऐलान

वेदांता ने अपने निवेशकों के लिए 1 रुपये प्रति शेयर के फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए 20 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बाजार बंद होने के बाद वेदांता ने डिविडेंड को लेकर बड़ा एलान किया है. कंपनी ने एक्सचेंज में जानकारी दी है कि कंपनी के बोर्ड ने तीसरे डिविडेंड के लिए एलान कर दिया है. कंपनी के बोर्ड ने 20 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है. बोर्ड ने कुल 7821 करोड़ के डिविडेंड के लिए मंजूरी दी है.

तीसरी बार डिविडेंड देने जा रही कंपनी

अनिल अग्रवाल के स्वामित्व वाली माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd) ने सोमवार को अपनी बोर्ड बैठक के बाद 20 रुपये प्रति शेयर के अपने तीसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की. इसके लिए रिकॉर्ड तिथि 10 सितंबर, 2024 तय की गई है. कंपनी ने इस साल की शुरुआत में क्रमशः ₹11 और ₹4 प्रति शेयर के दो अन्य अंतरिम डिविडेंड घोषित किए थे. इसके साथ ही वेदांता ने चालू वित्त वर्ष में अब तक शेयरधारकों को ₹35 प्रति शेयर डिविडेंड के रूप में भुगतान किया है. यह कंपनी द्वारा अप्रैल 2023 के बाद से घोषित किया गया सबसे अधिक डिविडेंड भुगतान भी है, जब उसने ₹20.5 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया था.

क्या है डिटेल?

वर्तमान डिविडेंड भुगतान के परिणामस्वरूप कुल ₹7,821 करोड़ का खर्च होगा. अपनी मौजूदा हिस्सेदारी के आधार पर, वेदांता लिमिटेड की प्रमोटर्स यूनिट वेदांता रिसोर्सेज को कुल ₹4,409 करोड़ का भुगतान प्राप्त होगा. 20 जुलाई तक ब्लॉक डील और संस्थागत शेयर बिक्री के जरिए हिस्सेदारी कम करने के बाद, वेदांता रिसोर्सेज के पास वेदांता लिमिटेड में 56.38% हिस्सेदारी थी. कंपनी के पास वर्तमान में 17.4 लाख छोटे शेयरधारक हैं या जून तिमाही के अंत तक ₹2 लाख से कम की रजिस्टर्ड शेयर पूंजी वाले शेयरधारक हैं.

कंपनी के शेयर

कंपनी के शेयर आज सोमवार को मामूमी गिरावट के साथ 464 रुपये पर बंद हुए. इस साल अब तक यह शेयर 80% और सालभर में 95% तक चढ़ गए हैं. पिछले छह महीने में इस शेयर में 70% तक की तेजी आई है. पांच साल में इस शेयर ने 230% का रिटर्न दिया है. आपको बता दें कि अभी तक वेदांता निवेशकों के लिए 35 से ज्यादा बार डिविडेंड का एलान कर चुकी है. 02 अगस्त 2024 को कंपनी ने 4 रुपये, 24 मई 2024 को 11 रुपये, 27 दिसंबर 2023 को 11 रुपये, 30 मई 2023 को 18.50 रुपये प्रति डिविडेंड का एलान किया था. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

1 hour ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

1 hour ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

1 hour ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

2 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

5 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

2 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

1 hour ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

1 hour ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

1 hour ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

5 hours ago