✕

होम / बिजनेस / Varun Beverages के स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट आई सामने, शेयरों ने लगाई छलांग

Varun Beverages के स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट आई सामने, शेयरों ने लगाई छलांग

वरुण बेवरेजेज के शेयरों में आज तेजी देखी गई. जबकि इससे पहले के पांच कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेप्सी (PepsiCo) के सबसे बड़े बॉटलिंग पार्टनर्स में शुमार वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है. कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दी है. वरुण बेवरेजेज ने जुलाई में घोषणा की थी कि वह 5 रुपए की फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर को स्प्लिट करेगी. अब कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दी है. 

12 सितंबर है तारीख
वरुण बेवरेजेज ने शेयर बाजार को बताया है कि उसके बोर्ड ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट 12 सितंबर तय की है. स्टॉक मार्केट में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें, तो Varun Beverages का शेयर आज करीब दो प्रतिशत की उछाल के साथ  1,521.75 रुपए पर बंद हुआ. इस साल कंपनी के शेयर में अब तक 22.67% की तेजी आ चुकी है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 1,702.80 है. इस लिहाज से देखें तो इसमें अभी काफी गुंजाइश बाकी है. 

2016 में हुई थी लिस्टिंग
पेप्सी की यह बॉटलिंग पार्टनर 8 नवंबर 2016 को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी. लिस्टिंग डे पर इसका क्लोजिंग प्राइज 68.55 रुपए था. तब से  का अब तक यह अपने शेयरधारकों को 2000 प्रतिशत रिटर्न दे चुका है. बता दें कि वरुण बेवरेजेज ने पिछले साल 10 रुपए फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 रुपए फेस वैल्यू वाले शेयरों में स्प्लिट किया था.

ऐसी है आर्थिक सेहत
कंपनी की आर्थिक स्थिति पर नज़र डालें तो जून 2024 तिमाही के दौरान इसका ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रिवेन्यु सालाना आधार पर 28.66% बढ़कर 7333.67 करोड़ रुपए रहा.  एक साल पहले यह  5699.7 करोड़ था. इस दौरान, कंपनी का ​कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 25.5% बढ़कर 1261.8 करोड़ पहुंच गया. एक साल पहले की समान तिमाही में यह 1005.4 करोड़ रुपए था. बता दें कि वरुण बेवरेजेज वित्त वर्ष के लिए जनवरी-दिसंबर की अवधि को आधार मानती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

1 hour ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

1 hour ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

1 hour ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

2 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

5 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

2 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

1 hour ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

1 hour ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

1 hour ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

5 hours ago