होम / बिजनेस / #UPGISWithBW: सिंगापुर की तरह चमकेंगे यूपी के शहर, राज्य सरकार की ये है योजना 

#UPGISWithBW: सिंगापुर की तरह चमकेंगे यूपी के शहर, राज्य सरकार की ये है योजना 

शहरी विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया कि केवल लखनऊ ही नहीं प्रदेश के हर शहर को सिंगापुर की तरह विकसित किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

उत्तर प्रदेश के शहरों को सिंगापुर की तरह विकसित किया जाएगा. इसके लिए यूपी सरकार सिंगापुर की विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर काम करेगी. लखनऊ में शुक्रवार से शुरू हुई यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शहरी विकास मंत्री एके शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में पिछले साल दिसंबर में 28 हजार करोड़ की लागत वाले करीब 20 एमओयू साइन किए थे. 

यूपी वालों ने बनाया सिंगापुर
सिंगापुर पार्टनर कंट्री सेशन के दौरान यूपी के शहरी विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सिंगापुर में यूपी के लोगों की काफी संख्या है, या हम कह सकते हैं कि हमारे यूपी के लोगों ने सिंगापुर को बनाया है. अब आपकी जिम्मेदारी है कि आपको यूपी को बनाना होगा. बता दें कि पिछले साल 15 से 19 दिसंबर के बीच जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अगुवाई में सिंगापुर गई टीम योगी ने 28 हजार करोड़ की लागत वाले करीब 20 एमओयू साइन किए थे. ये सभी निवेशक शुक्रवार को सेशन में भी मौजूद रहे.

सिंगापुर की दो बातें पसंद
शर्मा ने कहा कि सिंगापुर की मुझे दो बातें सबसे ज्यादा पसंद हैं. एक वहां का वर्क कल्चर और दूसरी वहां की साफ-सफाई. हमें यूपी को भी वैसा ही बनाना है. हमने लखनऊ सहित यूपी को क्लीन बनाने का संकल्प लिया है. इसमें हमें सिंगापुर का सहयोग चाहिए. मेरी गुजारिश है कि आप एक दिन लखनऊ का भ्रमण करें और फिर हमें बताएं कि इसे सिंगापुर की तरह कैसे साफ सुथरा बनाया जा सकता है. उन्होंने आगे कहा कि हमारी संस्कृति एक जैसी है, आकार के हिसाब से देखें तो लखनऊ और सिंगापुर एक समान हैं. सिंगापुर के साथ हमारा वेस्ट मैनेजमेंट, वॉटर ट्रीटमेंट जैसे क्षेत्रों में सहयोग है. अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, आईटी-इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक, स्टार्टअप, डाटा सेंटर, एथेनॉल-शुगर इंडस्ट्री सहित कई क्षेत्रों में एमओयू हुए हैं.

हर शहर होगा विकसित
यूपी सरकार के शहरी विकास मंत्री ने कहा कि इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर और हाई राइज बिल्डिंग के निर्माण में हमें सिंगापुर से काफी कुछ सीखना है. सिंगापुर का एयरपोर्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट, एजुकेशन सिस्टम, पीक ऑवर ट्रैफिक और आईटी मैनपावर ऐसा है, जिसे हमें अपनाना है. नोएडा, ग्रेटर नोएड जैसे बड़े शहर ही नहीं, यूपी के अन्य शहरों को भी सिंगापुर की तर्ज पर सुव्यवस्थित और मॉडर्न बनाना है. इससे पहले, हाई कमिश्नर ऑफ सिंगापुर टू इंडिया हिज एक्सीलेंस सिमोन वोंग ने कहा कि भारत में हमारा निवेश 120 बिलियन डॉलर का है, लेकिन अधिकतर दक्षिण के राज्यों में है. पिछले साल जुलाई में हमें पता चला कि यूपी सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट करने जा रही है तो हमने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर पहले पार्टनर कंट्री का दर्जा मांगा और उन्होंने स्वीकार कर लिया.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

1 hour ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

2 hours ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

13 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

16 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

2 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

1 hour ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

19 hours ago