होम / बिजनेस / USA ने जारी की भारत आने के लिए ट्रेवल एडवायजरी, चौथी बार किया है ऐसा

USA ने जारी की भारत आने के लिए ट्रेवल एडवायजरी, चौथी बार किया है ऐसा

अमेरिका ने अपने नागरिकों के भारत दौरे को लेकर के एक बार फिर से एडवायजरी जारी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः अमेरिका ने अपने नागरिकों के भारत दौरे को लेकर के एक बार फिर से एडवायजरी जारी की है. अमेरिका ने कोविड महामारी के बाद से ये चौथी बार है, जब उसने अपने नागरिकों के लिए देश में आने पर थोड़ी सावधानी बरतने के लिए कहा है. इससे पहले भी अमेरिकी प्रशासन लेवल 4 तक का यात्रा परामर्श जारी कर चुका है. 

अप्रैल 2021 में जारी किया था लेवल 4 एडवायजरी

अमेरिकी यात्रा परामर्श, जिसे वहां के विभाग द्वारा जारी किया जाता है को 1 से 4 तक चार अलग-अलग रंग-कोडित स्तरों में विभाजित किया गया है. इसमें लेवल 1 (सफेद) यात्रा करने के लिए सबसे सुरक्षित स्थान है और 4 (लाल) नो ट्रैवल जोन की सलाह वाला होता है. यह एडवायजरी पहली बार कई साल पहले लागू की गई थी.

अप्रैल 2021 में COVID-19 संकट की वजह से अमेरिका ने तब अपने नागरिकों के भारत दौरा करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी थी. फिलहाल देश की तरफ से भारत की यात्रा करते समय सावधान रहने की एडवायजरी को जारी किया गया है जो लेवल 2 का सूचक है. लेवल 3 पर अमेरिका अपने नागरिकों से उस देश का दौरा करने से पहले दो बार सोचने का आग्रह करता है. 

इससे पहले 28 मार्च और 25 जुलाई को भी अमेरिका ने नागरिकों के लिए भारत में यात्रा करने पर एडवायजरी जारी की थी. नई वाली एडवायजरी 5 अक्टूबर को जारी की गई थी. राष्ट्र की स्थिति, सार्वजनिक स्वास्थ्य के मुद्दे, कानून और व्यवस्था, आतंकवाद, उस राष्ट्र के साथ संबंध और यात्रा का मौसम इनके प्रमुख उदाहरण हैं. 

भारत के पड़ोसी देशों में लेवल 4 एडवायजरी

अफगानिस्तान और म्यांमार को भारत के पड़ोस में उच्चतम स्तर 4 श्रेणी में स्थान दिया गया है, जबकि पाकिस्तान और चीन को स्तर 3 में स्थान दिया गया है. भूटान स्तर 1 में है और बांग्लादेश, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका स्तर 2 में हैं जहां पर अमेरिका ने अपने लोगों को यात्रा के दौरान सामान्य सावधानी बरतने की सलाह दी है.

VIDEO: लैपटॉप के बदले ग्राहक को मिला डिटर्जेंट साबुन

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago