✕

होम / बिजनेस / अमेरिका को पेट्रोलियम निर्यात में 94.5% की छलांग, अन्य वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट

अमेरिका को पेट्रोलियम निर्यात में 94.5% की छलांग, अन्य वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट

भारत और अमेरिका के बीच पेट्रोलियम व्यापार में जहां उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है. वहीं अन्य सेक्टर अमेरिकी शुल्क और भू-राजनीतिक स्थिति के कारण दबाव में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

अक्टूबर में भारत से अमेरिका को पेट्रोलियम निर्यात में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. वहीं नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और टोगो जैसे प्रमुख बाजारों में तेज गिरावट दर्ज की गई है. अमेरिकी शुल्क और भू-राजनीतिक तनावों का असर अन्य निर्यात श्रेणियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है. यह जानकारी वाणिज्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से मिली है.

अक्टूबर में अमेरिका को भारत का रिफाइंड पेट्रोलियम निर्यात 94.5% बढ़कर 25.15 करोड़ डॉलर हो गया है. यह वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब अन्य प्रमुख बाजारों नीदरलैंड (-15.7%). ऑस्ट्रेलिया (-93.1%). और टोगो (-62.3%) में निर्यात में गिरावट आई है. अमेरिका भारत का लंबे समय से प्रमुख पेट्रोलियम ग्राहक रहा है. वित्त वर्ष 2024 में 6.9% यानी 5.8 अरब डॉलर का पेट्रोलियम अमेरिका ने खरीदा था. अक्टूबर में भारत के कुल पेट्रोलियम निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 6.4% दर्ज की गई है.

अमेरिकी शुल्क का अन्य भारतीय निर्यात पर असर

रत्न और आभूषण श्रेणी पर सबसे ज्यादा असर देखा गया है.

1. मोती और जवाहरात का निर्यात 77.3% गिरा.
2. सोने और अन्य कीमती धातु के आभूषणों का निर्यात 51.2% घटा.

अन्य प्रमुख श्रेणियों में भी कमी दर्ज की गई.

1. सूती कपड़ा और मेडअप: -28.3%.
2. समुद्री उत्पाद: -22.5%.
3. डेरी मशीनरी: -28.1%.
4. रेडीमेड गारमेंट्स: -19.6%.
5. ड्रग फॉर्मुलेशन: -7.5%.
6. ऑटो पार्ट्स: -18.9%.

रूस पर अमेरिकी दबाव और शुल्क का प्रभाव

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने जनवरी में पद संभालने के बाद भारत पर रूस से कच्चे तेल का आयात कम करने का दबाव बढ़ाया था. 7 अगस्त को अमेरिका ने भारत द्वारा रूसी तेल खरीद पर अतिरिक्त 25% शुल्क लगाया. यह शुल्क 27 अगस्त से लागू हुआ और कुल शुल्क 50% तक पहुंच गया. इसका सीधा असर अमेरिका को भारत के निर्यात में गिरावट के रूप में सामने आया. अक्टूबर में अमेरिका को भारत का निर्यात 8.6% गिरकर 6.3 अरब डॉलर, अमेरिका से भारत का आयात 13.9% बढ़कर 4.5 अरब डॉलर और व्यापार अधिशेष 1.8 अरब डॉलर हो गया है.

रूसी कंपनियों पर प्रतिबंध और भारतीय रिफाइनरियों पर असर

अमेरिका ने अक्टूबर में रूस की तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकऑयल पर प्रतिबंध लगा दिए. इन पाबंदियों से भारत की सरकारी और निजी रिफाइनरियों द्वारा रूस से कच्चे तेल की खरीद में गिरावट आई है.

भारत-अमेरिका के बीच ऊर्जा व्यापार बढ़ाने की तैयारी

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि भारत आने वाले समय में अमेरिका से अपनी वार्षिक ऊर्जा आयात क्षमता को दोगुना कर सकता है. अक्टूबर में अमेरिका से भारत का कच्चे तेल का आयात 18.3% बढ़कर 49.6 करोड़ डॉलर हो गया. डिप्टी यूएसटीआर रिक स्विट्जर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही भारत आएगा. भारत और अमेरिका वर्ष के अंत से पहले द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को पूरा करने का लक्ष्य बना चुके हैं. स्विट्जर की यह नई दिल्ली की पहली आधिकारिक यात्रा होगी. यह वार्ता भारत पर लगे 50% शुल्क के समाधान के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

1 hour ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

1 hour ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

1 hour ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

3 hours ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

1 hour ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

1 hour ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.