होम / बिजनेस / अमेरिका में महंगाई ने तोड़ा 40 साल का रिकॉर्ड, अब फेड रिजर्व लेने वाला है ये फैसला

अमेरिका में महंगाई ने तोड़ा 40 साल का रिकॉर्ड, अब फेड रिजर्व लेने वाला है ये फैसला

पूरी दुनिया बढ़ती महंगाई से जूझ रही है. अमेरिका में 40 साल की ऊंचाई पर पहुंची महंगाई और जियो पॉलिटिकल मामलों को देखें तो दुनिया भर की इकोनॉमी पर मंदी के बादल मंडरा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: अमेरिका में महंगाई चार दशक के ऊपर चली गई है. अमेरिका में जून में खुदरा महंगाई दर 9.1 परसेंट हो गई है. अमेरिकी सरकार की ओर से बताया गया है कि ये 1981 के बाद से 12 महीनों में हुई सबसे बड़ी बढ़ोतरी है. मई 2021 में अमेरिका में खुदरा महंगाई दर 8.6 परसेंट रही थी. अगर महीने दर महीने के आधार पर देखें तो महंगाई मई से जून में 1.3 परसेंट बढ़ी है, जो कि एक और बड़ी बढ़ोतरी है. क्योंकि अप्रैल से मई के दौरान चीजों के दाम 1 परसेंट बढ़े थे. 

क्या क्या हुआ महंगा 

मई के मुकाबले जून में गैस की कीमतें 11.2 परसेंट बढ़ी हैं. एनर्जी सर्विसेज की कीमतों में, जिसमें बिजली और प्राकृतिक गैस शामिल हैं, 2006 के बाद से सबसे ज्यादा 3.5% का इजाफा देखने को मिला है. खाने के दाम एक साल पहले की तुलना में 1 परसेंट और 10.4 परसेंट बढ़े हैं, जो 1981 के बाद सबसे बड़ा इजाफा है. मई के मुकाबले जून में रेंट 0.8 परसेंट बढ़ा है, जो कि 1986 के बाद से सबसे बड़ी मासिक बढोतरी है. अगर कोर CPI की बात करें तो ये पिछले महीने के मुकाबले 0.7 परसेंट और पिछले साल के मुकाबले 5.9 परसेंट बढ़ा है. 

खरीद क्षमता घटी
अमेरिका में लोग बढ़ती गैस की कीमतों, खाने पीने की चीजों के दाम बढ़ने और किराए बढ़ने से काफी परेशान हैं और यही वजह रही है कि अमेरिका में महंगाई ने सारे रिकॉर्ड की तोड़ दिए. महंगाई के इन आंकड़ों से ये तो साफ है कि महंगाई का असर अमेरिका की पूरी अर्थव्यवस्था में फैल चुका है. लोगों की खरीद क्षमता बेहद कम हो चुकी है और भरोसा भी घटा है. 

फेड रिजर्व बढ़ाएगा ब्याज दरें 
अब अगर अमेरिका में महंगाई 41 साल की ऊंचाई पर पहुंच चुकी है तो इसके मायने क्या हैं. बढ़ती महंगाई की वजह से अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में इजाफा कर सकता है, और ये इजाफा काफी बड़ा हो सकता है. क्योंकि फेड पॉलिसीमेकर्स ये पहले ही साफ कर चुके हैं कि महंगाई को काबू करने के लिए 75 बेसिस प्वाइंट का इजाफा ब्याज दरों में किया जा सकता है. इस महीने के अंत में ही फेड रिजर्व ब्याज दरों का ऐलान करेगा. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 hour ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

4 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

5 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

6 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

6 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 hour ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

9 hours ago