✕

होम / बिजनेस / Elon Musk के इस कदम से नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति, Trump क्यों नहीं चाहते भारत आए टेस्ला?

Elon Musk के इस कदम से नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति, Trump क्यों नहीं चाहते भारत आए टेस्ला?

टेस्ला ने हाल में ही इंडिया में कुछ पोस्ट के लिए हायरिंग शुरू की थी. इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि टेस्ला जल्द ही इंडियन मार्केट में एंट्री कर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टेस्ला की भारत में आने की खबरें हैं. इसको लेकर हालांकि अभी भी तक सरकार की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एलन मस्क के इस कदम से खुश नजर नहीं आ रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के लिए भारत में अपनी कारें बेचना असंभव है. उन्होंने एलन मस्क की भारत में  फैक्ट्री ओपन करने की योजना की आलोचना करते हुए कहा कि यह अमेरिका के लिए गलत होगा. 

डोनाल्ड ट्रंप ने कही ये बात 

एक इंटरव्यू में ट्रंप ने विशेष रूप से आयातित कारों पर भारत के उच्च टैरिफ का जिक्र किया था. इस मुद्दे पर उन्होंने PM मोदी के साथ बात भी की थी. हालांकि दोनों नेताओं ने जल्द से जल्द व्यापार समझौते की दिशा में काम करने पर सहमति जताई, लेकिन टैरिफ पर उनका गतिरोध अभी भी अनसुलझा है. इस दौरान ट्रंप ने कहा, "दुनिया का हर देश हमारा फायदा उठाता है और वे ऐसा टैरिफ के जरिए करते हैं. उदाहरण के लिए, भारत में व्यावहारिक रूप से कार बेचना असंभव है."

इस इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि मस्क को भारत में कारखाना बनाने का अधिकार है, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसा कदम अमेरिका को नुकसान पहुंचाएगा. ट्रंप ने कहा, "अब अगर उन्होंने भारत में कारखाना बनाया तो ठीक है, लेकिन यह हमारे लिए गलत है. यह बहुत गलत है."

हाल में ही पोस्ट की नौकरी 

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क लंबे समय से भारत के भारी आयात शुल्क की आलोचना करते रहे हैं. भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों पर लगभग 100% आयात शुल्क लगता है, जो टाटा मोटर्स जैसे घरेलू वाहन निर्माताओं को सुरक्षा प्रदान करता है. हालांकि, भारत सरकार ने हाल ही में एक नई ईवी नीति पेश की है जो कार निर्माता द्वारा कम से कम $500 मिलियन का निवेश करने और स्थानीय कारखाना स्थापित करने पर आयात कर को घटाकर 15% कर देती है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार , टेस्ला ने पहले ही नई दिल्ली और मुंबई में शोरूम के लिए स्थानों की पहचान कर ली है और भारत में 13 मिड-लेवल पदों के लिए नौकारी निकाली है. कंपनी वर्तमान में देश में वाहनों का निर्माण नहीं करती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

3 minutes ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

2 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

3 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

3 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

7 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

2 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

3 minutes ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

3 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

3 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

7 hours ago