होम / बिजनेस / Adar Poonawalla की पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड को लेकर आई बड़ी खबर

Adar Poonawalla की पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड को लेकर आई बड़ी खबर

अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस कंपनी पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड बिक गई है. एक अमेरिकी कंपनी ने इसे अपना बनाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमेरिकी की मशहूर अल्टरनेटिव असेट मैनेजमेंट (Alterative Asset Management) फर्म TPG ने भारत में एक बड़ी डील की है. इस विदेशी कंपनी ने पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (PHFL) को खरीद लिया है. PHFL, पूनावाला फिनकॉर्प लिमिटेड (Poonawalla Fincorp Limited) की अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है. TGP की तरफ से बताया गया है कि उसने PHFL में 99.02% इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है. यह डील कंपनी के प्राइवेट इक्विटी प्लेटफॉर्म टीपीजी कैपिटल एशिया के माध्यम से की गई है.

जल्द की जाएगी रीब्रांडिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, TGP की योजना PHFL की रीब्रांडिंग की है और जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा. इसके साथ ही कंपनी पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (PHFL) के विकास को रफ्तार देने के लिए 1000 करोड़ रुपए तक की अतिरिक्त इक्विटी पूंजी भी लगाएगी. इस डील के बारे में बात करते हुए PHFL के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ मनीष जयसवाल ने कहा कि यह अधिग्रहण कंपनी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. हम उम्मीद करते हैं कि कंपनी अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर में सर्वश्रेष्ठ बनी रहेगी.

TGP के दुनियाभर में 12 ऑफिस
वहीं, TGP कैपिटल एशिया के सह-प्रबंध भागीदार पुनीत भाटिया ने कहा कि पीएचएफएल के पास एक गहन अनुभवी प्रबंधन टीम है और हम इसके अगले विकास चरण में उनके साथ साझेदारी करने के लिए उत्सुक हैं. बता दें कि टीपीजी कैपिटल एशिया का इस समय पूरे एशियाई क्षेत्र में गहरी पैठ बना रही है. इसी क्रम में उसने PHFL पर दांव लगाया है. TGP की स्थापना 1992 में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुई थी. कंपनी के पास प्रबंधन और निवेश के तहत 135 अरब डॉलर की संपत्ति है. दुनियाभर में इसके 12 ऑफिस हैं. टीपीजी पांच मल्टी-प्रोडक्ट प्लेटफॉर्म में निवेश करती है. 

इसलिए बिकी पूनावाला हाउसिंग
पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस की बात करें, तो यह RBI द्वारा मान्यता प्राप्त हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है. इसमें अब तक 100% हिस्सेदारी पूनावाला फिनकॉर्प की थी. इस हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) की बात करें, तो यह सितंबर 2022 तक 5612 करोड़ रुपए का रहा. सितंबर तिमाही में कंपनी का PAT (Profit After Tax) सालाना आधार पर 75% बढ़कर 33 करोड़ रुपए रहा था. पूनावाला फिनकॉर्प के चेयरमैन अदार पूनावाला ने कुछ वक्त पहले बताया था कि उनका फोकस पूनावाला फिनकॉर्प पर बढ़ाने पर है. इसके तहत कंपनी को डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज में आगे बढ़ना है. इसी के मद्देनजर पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस को बेचा जा रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

8 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

10 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

12 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

13 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

15 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

10 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

5 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

8 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

8 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

13 hours ago