होम / बिजनेस / US ने की ऐसी स्ट्राइक, टेक्नोलॉजी में पिछड़ जाएंगी चीनी कंपनियां 

US ने की ऐसी स्ट्राइक, टेक्नोलॉजी में पिछड़ जाएंगी चीनी कंपनियां 

चीन पहले से मुश्किल में चल रहा है. भीषण गर्मी और बिजली कटौती की वजह से देश में हालात खराब हैं. बिजली कटौती का उद्योगों पर भी असर पड़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आने वाले दिनों में चीन की टेक्नोलॉजी कंपनियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसकी वजह अमेरिका का एक फैसला है. अमेरिकी सरकार ने चिप डिज़ाइनर कंपनी Nvidia Corp से टॉप कंप्यूटिंग चिप्स के चीन निर्यात को बंद करने को कहा है. इससे चीनी कंपनियों की इमेज रिकग्निशन जैसे एडवांस कार्य करने की क्षमता प्रभावित होगी.  

क्यों लिया ये फैसला?
यूएस गवर्नमेंट के इस फैसले से चीन में Nvidia Corp का कारोबार भी प्रभावित होगा. वहीं, उसके शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है. कंपनी के मुताबिक, अधिकारियों को संदेह है कि चीन इन चिप्स का इस्तेमाल 'मिलिट्री एंड यूज़' या 'मिलिट्री एंड यूजर' के लिए कर सकता है.

क्या करती हैं चिप्स
चीन में बड़े पैमाने पर अमेरिका निर्मित AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिप्स इस्तेमाल होती हैं. Nvidia और AMD जैसी कंपनियां इन चिप्स को चीन भेजती हैं. इन चिप्स के अभाव में चीनी कंपनियों के लिए इमेज और स्पीच रिकग्निशन सहित विभिन्न कार्यों में इस्तेमाल होने वाली एडवांस कंप्यूटिंग को अमल में लाना संभव नहीं होगा. बता दें कि इमेज रिकग्निशन और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग स्मार्टफोन जैसी कंज्यूमर एप्लीकेशन में इस्तेमाल होती हैं, जिनसे प्रश्नों का जवाब और फोटो टैग करने जैसे काम किए जाते हैं.    

बिक्री होगी प्रभावित
अमेरिका को आशंका है कि चीन इन चिप्स का इस्तेमाल सैन्य गतिविधियों में कर सकता है. इसलिए दो प्रमुख प्रकार की चिप A100 और H100 के एक्सपोर्ट पर बैन लगाया गया है. वहीं, Nvidia को डर है कि यूएस के इस कदम से चीन में उसकी बाकी चिप्स की बिक्री प्रभावित हो सकती है. कंपनी के मुताबिक, उसे 400 मिलियन डॉलर की चिप्स चीन भेजनी हैं, लेकिन यदि चीन यूएस के इस कदम से नाराज होकर ऑर्डर रद्द कर देता है तो कंपनी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा.  

पहले से मुश्किल में चीन
चीन पहले से मुश्किल में चल रहा है. भीषण गर्मी और बिजली कटौती की वजह से देश में हालात खराब हैं. बिजली कटौती का उद्योगों पर भी असर पड़ा है. कई शहरों में कारखाने बंद हो गए हैं. ऐसे में अमेरिका की ये चिप स्ट्राइक उसकी परेशानियों में इजाफे की तरह है. बता दें कि ताइवान मुद्दे को लेकर दोनों देशों में तनाव काफी बढ़ गया है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys Q4FY26: मुनाफे में 21% की छलांग, निवेशकों के लिए ₹25 डिविडेंड का ऐलान

इंफोसिस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के ₹7,033 करोड़ की तुलना में बढ़कर ₹8,501 करोड़ हो गया.

1 hour ago

वैश्विक बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट: रिपोर्ट

मार्च में कच्चे तेल की कीमतों में 53.51% की तेज बढ़ोतरी हुई, जिसने वैश्विक महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी. साथ ही, अमेरिकी डॉलर रुपये के मुकाबले 4.26% मजबूत हुआ, जिससे भारत जैसे उभरते बाजारों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा.

2 hours ago

दिल्ली के प्रतिष्ठित ‘ललित होटल’ पर खतरा: 1,063 करोड़ की मांग बहाल, लाइसेंस रद्द करने का आदेश बरकरार

अदालत ने माना कि NDMC द्वारा उठाई गई 1,063 करोड़ रुपये से अधिक की लाइसेंस फीस की मांग वैध है. यह राशि लंबे समय से लंबित बकाया के रूप में मानी जा रही थी, जिसे पहले निचली अदालत ने खारिज कर दिया था.

5 hours ago

Happy Birthday: क्रिकेट के बाद बिजनेस में भी सुपरहिट ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट की दुनिया के ब्रांड सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले सचिन तेंदुलकर ने रिटायरमेंट के बाद भी कमाई और प्रभाव के मामले में अपनी बादशाहत कायम रखी है.

5 hours ago

सेंसेक्स 2 दिन में 1600 अंक टूटा, आज बाजार में राहत या फिर दबाव?

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 852.49 अंक यानी 1.09% टूटकर 77,664 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी50 इंडेक्स भी 205.05 अंक यानी 0.84% गिरकर 24,173.05 पर आ गया.

5 hours ago


बड़ी खबरें

सेंसेक्स 2 दिन में 1600 अंक टूटा, आज बाजार में राहत या फिर दबाव?

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 852.49 अंक यानी 1.09% टूटकर 77,664 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी50 इंडेक्स भी 205.05 अंक यानी 0.84% गिरकर 24,173.05 पर आ गया.

5 hours ago

चुनाव ड्यूटी पर तैनात अफसर ही मताधिकार से वंचित, 65 अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील एम.आर. शमशाद ने अदालत में दलील देते हुए इसे पूरी तरह मनमाना और अनुचित बताया है.

32 minutes ago

Infosys Q4FY26: मुनाफे में 21% की छलांग, निवेशकों के लिए ₹25 डिविडेंड का ऐलान

इंफोसिस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के ₹7,033 करोड़ की तुलना में बढ़कर ₹8,501 करोड़ हो गया.

1 hour ago

डाबर इंडिया बिजनेस के नए सीईओ बने हरजीत एस भल्ला

भल्ला के पास 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है, जिसमें सेल्स, मार्केटिंग और जनरल मैनेजमेंट के विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं.

2 hours ago

वैश्विक बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट: रिपोर्ट

मार्च में कच्चे तेल की कीमतों में 53.51% की तेज बढ़ोतरी हुई, जिसने वैश्विक महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी. साथ ही, अमेरिकी डॉलर रुपये के मुकाबले 4.26% मजबूत हुआ, जिससे भारत जैसे उभरते बाजारों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा.

2 hours ago