होम / बिजनेस / अब मंदी दूर नहीं! JPMorgan ने चेताया दुनिया बहुत 'गंभीर' मुश्किल में

अब मंदी दूर नहीं! JPMorgan ने चेताया दुनिया बहुत 'गंभीर' मुश्किल में

डिमोन ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बहुत लंबा इंतजार किया और बहुत कम किया, क्योंकि महंगाई पिछले 18 महीनों में 40 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: दुनिया मंदी के मुहाने पर खड़ी है, कई ग्लोबल संस्थाएं ये बात कह चुकी हैं. अब JPMorgan Chase & Co.के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर जैमी डिमोन ने भी कह दिया है कि अगले साल के मध्य तक दुनिया मंदी की चपेट में आ सकती है.  

6-9 महीने में मंदी!
अमेरिकी मीडिया चैनल CNBC के साथ इंटरव्यू में उन्होंने कहा "ये बहुत, बहुत गंभीर चीजें हैं जो मुझे लगता है कि अमेरिका और दुनिया को जोर का झटका देने वाली हैं- मेरा मतलब है, यूरोप पहले से ही मंदी में है - और वो अमेरिका को छह से नौ महीने में किसी तरह की मंदी में डाल सकते हैं. 

इस वजह से आएगी मंदी
डिमोन ने उन घटनाओं की ओर इशारा किया जो दुनिया और अमेरिका को मंदी को ओर धकेल सकते हैं. डिमोन ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था इस समय अच्छा कर रही है, लेकिन बढ़ती महंगाई के असर, जरूरत से ज्यादा बढ़ती ब्याज दरें, यूक्रेन पर रूस के आक्रमण और फेडरल रिजर्व की मात्रात्मक सहजता (quantitative easing) नीति के असर संभावित मंदी के संकेतकों में से हैं, जो आने वाले खतरे की ओर इशारा कर रहे हैं.  CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, डिमोन ने कहा कि S&P500 मौजूदा स्तरों से और 20% तक गिर सकता है, और अगली 20% की गिरावट पहले की तुलना में कहीं ज्यादा दर्दनाक होने की संभावना है. इस साल इंडेक्स करीब 25 फीसदी गिर चुका है. 

फेड रिजर्व ने बहुत काम किया
डिमोन ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बहुत लंबा इंतजार किया और बहुत कम किया, क्योंकि महंगाई पिछले 18 महीनों में 40 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई. उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक, जिसने इस साल अब तक पांच बार दरें बढ़ाई हैं, स्पष्ट रूप से काम कर रहा है. हालांकि अमेरिकी सरकार और फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ये कह चुके हैं कि अमेरिका में मंदी की कोई आशंका नहीं, बावजूद इसके कि लगातार दो तिमाहियों से अमेरिका की जीडीपी निगेटिव रही है, यानी तकनीकी तौर पर देखें तो अमेरिका मंदी में जा चुका है. 

आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में, डिमोन ने निवेशकों से एक आर्थिक "तूफान" के लिए तैयार रहने के लिए कहा था, जेपी मॉर्गन ने जुलाई में खराब तिमाही नतीजों के बाद शेयर बायबैक को टाल दिया था. जून में, गोल्डमैन सैक्स ने भविष्यवाणी की थी कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के अगले साल मंदी की चपेट में आने की 30% संभावना है, जबकि मॉर्गन स्टेनली के अर्थशास्त्रियों ने अगले 12 महीनों के लिए मंदी की संभावना को लगभग 35% पर रखा है.

VIDEO: लेबर लॉ में होने जा रहे हैं कुछ बड़े बदलाव


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago