✕

होम / बिजनेस / त्योहारी सीजन में UPI का रिकॉर्ड, अक्टूबर में लेनदेन का आंकड़ा 23.5 लाख करोड़ रुपये पार

त्योहारी सीजन में UPI का रिकॉर्ड, अक्टूबर में लेनदेन का आंकड़ा 23.5 लाख करोड़ रुपये पार

UPI ट्रांजैक्‍शन का रिकॉर्ड पर्सन-टू-मर्चेंट ट्रांजैक्शन, यानी सामान और सर्विस की शॉपिंग के लिए किए गए पेमेंट के चलते बना.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

समय के साथ पेमेंट के तरीकों में बदलाव आया है और अब एक बड़ी आबादी डिजिटल पेमेंट को प्राथमिकता देने लगी है. डिजिटल पेमेंट के तरीकों में भी UPI सबसे ज्‍यादा लोकप्रिय है. बीते महीने यानी अक्‍टूबर में तो इसने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड ही बना डाला. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों के मुताबिक, अक्‍टूबर में टोटल 1,658 करोड़ ट्रांजैक्‍शन हुए, जिनकी टोटल वैल्‍यू करीब 23.5 लाख करोड़ रुपये रही. अप्रैल 2016 में UPI की शुरुआत के बाद ये आंकड़ा सबसे ज्‍यादा है. 

30 अक्टूबर को हुए सबसे ज्यादा UPI ट्रांजैक्शन 

पिछले महीने ही UPI ने 15 अरब ट्रांजैक्शन का आंकड़ा पार किया था. पिछले महीने रोजाना औसतन 50 करोड़ के लेनदेन हुए थे. अक्टूबर में यह संख्या बढ़कर 53.5 करोड़ हो गई. 30 अक्टूबर को धनतेरस के दिन 54.6 करोड़ UPI ट्रांजैक्शन हुए, जो एक दिन में सबसे ज्यादा ट्रांजैक्शंस का रिकॉर्ड है.

NPCI द्वारा संचालित अन्य पेमेंट मोड्स में Fastag ने अक्टूबर में 34.5 करोड़ ट्रांजैक्शन किए, जो साल-दर-साल 8% की वृद्धि है. फास्टैग एक ओटोमेटेड टोल पेमेंट सिस्टम है. दिलचस्प बात यह है कि बैंक आधारित रिटेल फंड ट्रांसफर मैकेनिज्म IMPS (इमीडिएट पेमेंट सर्विस) में साल-दर-साल 5% की गिरावट देखी गई, अक्टूबर में 46.7 करोड़ ट्रांजैक्शन को रिपोर्ट किया गया. यह सितंबर की तुलना में ज्यादा था. सितंबर में 43 करोड़ लेनदेन किए गए थे.

सड़के किनारे दुकानों से लेकर मॉल्स तक UPI का इस्तेमाल 

UPI देश में कम छोटे पेमेंट करने के लिए भी पॉपुलर हो रहा है. सड़क किनारे लगी दुकानों से लेकर बड़े-बड़े मॉल्स और स्टोर्स पर भी पेमेंट के लिए यूपीआई का इस्तेमाल किया जाता है. यह ज्यादा से ज्यादा बैंक इकोसिस्टम में शामिल हो रहा है. NPCI के आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर तक 622 बैंक पेमेंट नेटवर्क पर लाइव हैं, जो एक साल पहले 492 से ज्यादा हैं.

IMPS ट्रांजैक्‍शन का भी रिकॉर्ड

अक्टूबर में मोबाइल बैंकिंग के IMPS यानी इमीडिएट पेमेंट सर्विस के जरिए 46.7 करोड़ ट्रांजैक्‍शन हुए. ये सितंबर के 43 करोड़ से 9% ज्‍यादा है. वहीं, मूल्य के लिहाज से IMPS ट्रांजैक्‍शन में 11% की बढ़ोतरी दर्ज की गई और ये आंकड़ा सितंबर में 5.65 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर अक्टूबर में 6.29 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई. अगस्त में IMPS ट्रांजैक्‍शन का आंकड़ा 45.3 करोड़ और टोटल वैल्‍यू ₹5.78 लाख करोड़ थी. वहीं साल-दर-साल आधार पर, अक्टूबर में लेनदेन की संख्या में 5% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि टोटल वैल्‍यू में 17% की बढ़ोतरी देखी गई.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

48 minutes ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

3 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

3 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

4 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

3 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

48 minutes ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

2 hours ago