होम / बिजनेस / #UPGISWithBW: मुकेश अंबानी ने उत्तर प्रदेश को लेकर किया बड़ा ऐलान

#UPGISWithBW: मुकेश अंबानी ने उत्तर प्रदेश को लेकर किया बड़ा ऐलान

मुकेश अंबानी ने बताया कि रिलायंस उत्तर प्रदेश में अगले 4 सालों में जियो, रिटेल और रिन्यूएबल बिजनेस के माध्यम से 75,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 का आगाज हो चुका है. समिट में देश-विदेश के उद्योगपति शिरकत कर रहे हैं. पहले ही दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला सहित कई कारोबारी इसका हिस्सा बने. इस दौरान, मुकेश अंबानी ने यूपी में बड़े निवेश का ऐलान किया.

हर कस्बे में होगा 5G 
मुकेश अंबानी ने कहा कि 2023 के अंत तक उत्तर प्रदेश के हर शहर, गांव और कस्बे तक जियो की 5G सेवाएं पहुंच जाएंगी. उन्होंने यूपी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार और ईज आफ डूइंग बिजनेस में प्रगति के कारण यूपी नए भारत के लिए आशा का केंद्र बन गया है.  

एक लाख को देंगे नौकरियां
मुकेश अंबानी ने समिट के दौरान बताया कि रिलायंस उत्तर प्रदेश में अगले 4 सालों में जियो, रिटेल और रिन्यूएबल बिजनेस के माध्यम से 75,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. इससे 1 लाख से अधिक नौकरियां उत्पन्न होंगी. उन्होंने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन प्रधानमंत्री मोदी के 'नमामि गंगे' प्रोजेक्ट में भी अपना योगदान देगा. इसके साथ ही रिलायंस अब उत्तर प्रदेश से और अधिक मात्रा में कृषि और गैर कृषि प्रोडक्ट्स खरीदेगी, जिससे किसानों के साथ-साथ प्रदेश के उद्योगों और MSME सेक्टर को को भी फायदा मिलेगा. रिलायंस के बायो प्रोजेक्ट्स से किसानों को लाभ होगा और रिलायंस रिटेल प्रदेश के हजारों किराना स्टोर्स को मदद पहुंचाएगी.

अंबानी ने कहा कि रिलायंस अपने दो नए इनीशिएटिव्स, Jio स्कूल और Jio AI डॉक्टर को भी उत्तर प्रदेश में लांच करेगा जिससे प्रदेश में मेडिकल और एजुकेशन सुविधाओं को ज्यादा अफोर्डेबल बनाया जा सके. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

1 hour ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

2 hours ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

13 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

16 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

2 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

1 hour ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

19 hours ago