होम / बिजनेस / #UPGISWithBW: ODOP कॉमर्स, कौशल और प्रतिभाओं को आकर्षित करने का माध्‍यम है - स्‍मृति ईरानी

#UPGISWithBW: ODOP कॉमर्स, कौशल और प्रतिभाओं को आकर्षित करने का माध्‍यम है - स्‍मृति ईरानी

केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि कई के लिए यह उद्यम का माध्यम है और जो कौशल की दुनिया में हैं, उनके लिए यह प्रतिभाओं को आकर्षित करने का माध्यम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यूपी के लखनऊ में चल रहे ग्‍लोबल इंवेस्‍टर समिट  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ओडीओपी से जुड़े एक सेशन में अहम बात कही. केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि कहा कि ओडीओपी कार्यक्रम चलाकर सशक्त यूपी ही नहीं, बल्कि हम सशक्त भारत भी बना रहे हैं. ODOP अपने आप में इसलिए भी अनोखा है, क्योंकि आज का दिन पं. दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित है. उनका चिंतन यही है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का जब तक विकास न हो जाये, तब तक विकास का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता. ओडीओपी का यह प्रयास अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का सराहनीय प्रयास है.

80 हजार से ज्‍यादा लोगों को किया है प्रशिक्षित

केंद्रीय मंत्री ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन 'ओडीओपीः एमपॉवरिंग ट्रेडिनशनल इंडस्ट्रीज इन' यूपी सत्र को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि 2018 से शुरू हुई चंद वर्षों की इस यात्रा ने 80 हजार से अधिक लोगों को ट्रेंड किया, यह बड़ी उपलब्धि है. इसके लिए यूपी सरकार की सराहना करती हूं. वाराणसी, आगरा, लखनऊ की चिकनकारी समेत सभी जिलों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना बेहतर प्रयास है.

UP में है बड़े कार्यक्रमों की अगुवाई करने की क्षमता

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यह केवल यूपी ही है, जो कई अंतरराष्ट्रीय आयोजनों का प्रबंध कर सकता है. एक तरफ लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट में जहां ग्लोबल लीडर्स हैं तो वहीं आगरा में जी-20 से जुड़े लोग हिंदुस्तान की उपलब्धियों से सीख रहे हैं. डिबेट व चर्चा की यह प्रक्रिया नए भारत के निर्माण की नींव है. स्मृति ईरानी ने कहा कि ODOP क्या दर्शाता है, कुछ के लिए यह कॉमर्स का माध्यम हो सकता है,

पीएम खुद कर रहे ODOP की ब्रैडिंग

प्रदेश सरकार के MSME, खादी व ग्रामोद्योग, हथकरघा व वस्त्र मंत्री राकेश सचान ने कहा कि प्रधानमंत्री भी ODOP की ब्रैंडिंग कर रहे हैं. वहीं यूपी में सड़क, जल व वायु मार्ग की स्थिति समृद्ध होने से MSME क्षेत्र भी समृद्ध हुआ है. इसकी बदौलत रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं. 2018 में यूपी ने ODOP की शुरूआत की और आज पूरे देश व दुनिया में यूपी से इसकी पहचान हुई है. एक जिला, एक उत्पाद योजना को लागू करने के साथ ही सभी 75 जिलों के उत्पादों को विकसित करने के लिए तमाम कार्यक्रम भी चल रहे हैं.

कार्यक्रम में कौन-कौन रहे मौजूद

ग्‍लोबल इंवेस्‍टर समिट में हुए इस कार्यक्रम में कई लोग मौजूद रहे. इस अवसर पर शोभित माथुर, पार्टनर, अफ्रीका इंडिया मिडिल ईस्ट (एआईएम) कंसल्टिंग,  ओएनडीसी (ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स) के एमडी व सीईओ थंपी कोसी, फ्लिपकार्ट ग्रुप गवर्नमेंट रिलेशन्स के वाइस प्रेसिडेंट धीरज कपूर, लुलू ग्रुप इंटनेशनल के चेयरमैन एंड प्रबंध निदेशक युसूफ अली एमए आदि मौजूद रहे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

36 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

59 minutes ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

12 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

15 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

59 minutes ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

36 minutes ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

47 minutes ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

18 hours ago