होम / बिजनेस / #UPGISWithBW: 'विकास और रोजगार के द्वार खोलेगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट'
#UPGISWithBW: 'विकास और रोजगार के द्वार खोलेगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट'
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंदलाल गुप्ता ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 'वसुधैव कुटुम्बकम' के विचार पर आधारित है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आगाज हो चुका है. उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंदलाल गुप्ता, जिन्हें प्यार से नंदी बुलाया जाता है, ने समिट में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत से अपने संबोधन की शुरुआत की. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, 'वसुधैव कुटुम्बकम' के विचार पर आधारित है. इन्वेस्टर्स समिट 2023 में यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, इटली और जापान सहित 10 देश पार्टर देशों के रूप में हैं मौजूद हैं.
विकास और रोजगार के अवसर
नंदी ने कहा कि एक ओर जहां अयोध्या, काशी, प्रयागराज की बदौलत विश्वभर में सनातन धर्म मानने वालों को खुशी मिल रही है, वहीं जेवर एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, डाटा सेंटर, डिफेन्स कोरिडोर, फार्म पार्क, लोजिस्टिक्स पार्क, जैसी परियोजनाओं से इंडस्ट्री इंफ्रास्ट्रक्चर इकॉनमी को नयी ऊंचाइयां मिल रही हैं. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से जहां उत्तर प्रदेश को विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे वहीं रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे.
CM को काफी उम्मीद
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट तीन दिन तक चलेगी जिसके लिए राज्य सरकार ने लखनऊ एयरपोर्ट के पास खाली पड़े वृन्दावन योजना के साथ डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर्स को चुना है. इस समिट में कुल 34 सेशंस होंगे और इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव आदि केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे. उत्तर प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा इन्वेस्टमेंट आकर्षित करने के लिए इस समिट का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस समिट से काफी उम्मीद है.
टैग्स