होम / बिजनेस / #UPGISWithBW: यूपी में 25 हजार करोड़ का निवेश करेगा आदित्य बिड़ला ग्रुप

#UPGISWithBW: यूपी में 25 हजार करोड़ का निवेश करेगा आदित्य बिड़ला ग्रुप

कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि योगी सरकार ने ईज आफ डूइंग बिजनेस को लेकर कई शानदार कदम उठाए हैं, जिसके कारण यह निवेशकों के लिए आकर्षक प्रदेश बन गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 शुरू हो चुकी है. तीन दिवसीय इस समिट का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. इस मौके पर आदित्य बिड़ला ग्रुप के प्रमुख कुमार मंगलम बिड़ला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में यूपी पूरी तरह बदल गया है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है और निवेशकों को आकर्षित कर रहा है.

सरकार की तारीफ   
कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि योगी सरकार ने ईज आफ डूइंग बिजनेस को लेकर कई शानदार कदम उठाए हैं, जिसके कारण यह निवेशकों के लिए आकर्षक प्रदेश बन गया है. उन्होंने उद्योगपतियों से प्रदेश में निवेश की अपील करते हुए कहा कि यूपी से उनका गहरा नाता रहा है. उनका ग्रुप यहां 7 बिजनेस संचालित कर रहा है. बिड़ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उनके समूह का कुल निवेश 40 हजार करोड़ रुपए का है और वह इसे आगे लेकर जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

निवेश का किया ऐलान 
यूपी में अपनी भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बिड़ला ने कहा कि वह प्रदेश में 25 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त निवेश करेंगे. यह निवेश सीमेंट, मेटल, केमिकल्स, फाइनेंशियल सर्विस, रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में किया जाएगा. आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन ने PM मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश है. ग्लोबल बिज़नस ग्रुप के तौर पर हम 36 देशों में काम कर रहे हैं और मैं कह सकता हूं भारत उन सबसे अलग है.       

भारत ग्लोबल चैंपियन
उन्होंने कहा कि भारत ग्लोबल चैंपियन के तौर पर सामने आ रहा है. अमृतकाल में भारत की समृद्धि वैश्विक समृद्धि की नींव होगी. बता दें कि आज लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन किया. इस मौके पर उनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे. पीएम मोदी ने भी योगी के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि यूपी पिछले 6 सालों में काफी बदल गया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

1 hour ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

2 hours ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

13 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

16 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

2 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

1 hour ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

19 hours ago