होम / बिजनेस / #UPGISWithBW: जानें यूपी के किस सेक्टर को मिला सबसे ज्यादा निवेश
#UPGISWithBW: जानें यूपी के किस सेक्टर को मिला सबसे ज्यादा निवेश
यूपी ने 18 हजार 643 एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनके तहत अब तक 32.92 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) 2023 में योगी आदित्यनाथ सरकार ने 18 हजार 643 एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनके तहत अब तक 32.92 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. निवेशकों ने सबसे ज्यादा रुचि मैन्युफैक्चरिंग में दिखाई है. इसके बाद एग्रीकल्चर एंड एलाइड का नंबर आता है. राज्य को मैन्युफैक्चरिंग में 18.43 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. जबकि एग्रीकल्चर एंड एलाइड के लिए ये आंकड़ा 4.94 लाख करोड़ है.
PM मोदी ने किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) 2023 का शुभारंभ किया. इस मौके पर CM योगी आदित्यनाथ सहित राज्य और केंद्र सरकार के मंत्री भी उपस्थित रहे. इस दौरान, योगी आदित्यनाथ ने बताया कि विभिन्न कंपनियों के साथ राज्य सरकार ने 18 हजार 643 एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनके तहत अब तक 32.92 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं.
इन सेक्टर्स में निवेश
सेक्टर के हिसाब से बात करें, तो मैन्युफैक्चरिंग में 18.43 लाख करोड़, एग्रीकल्चर एंड एलाइड में 4.94 लाख करोड़, इन्फ्रास्ट्रक्चर में 2.63 लाख करोड़, टेक्सटाइल में 2.30 लाख करोड़, शिक्षा में 0.98 लाख करोड़, पर्यटन में 1.63 लाख करोड़, हेल्थ केयर में 0.35 लाख करोड़ और आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स 0.66 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव यूपी सरकार को मिले हैं.
ऐसी है क्षेत्रवार स्थिति
निवेश की क्षेत्रवार स्थिति देखें, तो यह पश्चिमांचल में सबसे ज्यादा 14.81 लाख करोड़, पूर्वांचल में 9.54 लाख करोड़ मध्यांचल में 4.27 लाख करोड़ और बुंदेलखंड में 4.27 लाख करोड़ है. CM योगी ने समिट की शुरुआत के वक्त कहा कि यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है, जो देश के लिए ग्रोथ इंजन की भूमिका निभाएगा. प्रधानमंत्री के रिफार्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र की बदौलत उत्तर प्रदेश ने जो प्रयास किए उन्हीं के चलते आज इन्वेस्टमेंट के महाकुम्भ से उत्तर प्रदेश को 32 लाख 92 हजार करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त हुआ है.
टैग्स