होम / बिजनेस / #UPGISWithBW: अपना उद्यम करने वालों को सरकार कर रही है मदद- डा वीरेन्द्र कुमार
#UPGISWithBW: अपना उद्यम करने वालों को सरकार कर रही है मदद- डा वीरेन्द्र कुमार
यूपी जीआईएस में आयोजित हुए एक सत्र में एससी/एसटी समाज के लिए किए जा रहे कामों को लेकर भी चर्चा हुई है, जिसमें सभी ने कहा कि समाज के हर तबके को साथ लेकर चलना बेहद जरूरी है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चल रहे ग्लोबल इंवेस्टर समिट में शनिवार को 'इनक्लूसिव ग्रोथ को लेकर एफरमेटिव एक्शन' विषय पर चर्चा हुई. इस सेशन को केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री डा वीरेन्द्र कुमार ने हेड किया. उन्होंने कहा कि उस विकास को पूर्ण नहीं कहा जा सकता है. उन्होंने कहा कि आज जो भी युवा अपना उद्यम चलाना चाहता है उसे सरकार 15 करोड़ रुपये तक की मदद दे रही है. उन्होंने कहा कि यूपी में सभी तरह के संसाधन पर्याप्त मात्रा में है. यहां बेहतर रोड, इ्रफ्रा से लेकर सभी संसाधन हैं. उनके साथ इस कार्यक्रम में राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री असीम अरूण सहित सीआईआई उत्तर प्रदेश के प्रमुख भी मौजूद रहे.
यूपी में सभी संसाधन पर्याप्त संख्या में मौजूद
केन्द्रीय मंत्री डा वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश पिछले कुछ समय में ऐसा राज्य बनकर उभरा है कि जिसके पास सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है. यूपी ऐसा राज्य है जिसके पास खनिज संपदा है, वन, पहाड़, रोड नेटवर्क है. देशभर के उदयमियों को यहां बुलाया गया जिससे राज्य का विकास किया जा सके. एक अच्छे विषय को समिट के साथ जोड़ने का जो प्रयास हुआ है वो बेहतरीन है.
आज लोग यूपी आकर निवेश करना चाहते हैं
डॉ वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि आज लोग बड़ी संख्या में यूपी में आकर इंडस्ट्री लगाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार की ओर से एकल खिड़की जैसे कई उपाय किए गए हैं, जो काफी सकारात्मक रहे हैं. उन्होंने कहा कि उस विकास को पूर्ण विकास नहीं कहा जा सकता है जिसमें समाज का वंचित वर्ग शामिल न हो. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लोगों को सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना है. सभी को साथ लिए बिना विकास अधूरा है. उन्होंने कहा कि उनको स्कालरशिप देना, समाज के वंचित वर्ग के लिए चलाई जा रही सुविधाओं को हमारे वंचित युवाओं तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए.
ड्रापआउट छात्राओं को दी गई ट्रेनिंग
डॉ वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि मुझे एक बार सिम्बोसिस कॉलेज जाने का मौका मिला. उस कॉलेज की ओर से महाराष्ट्र की उन लड़कियों को ट्रेनिंग दी जा रही थी जो स्कूल से ड्राप आउट हो गई थी. कॉलेज की ओर से उन्हें इलेक्ट्रिक वाहन को सुधारने की ट्रेनिंग दी गई, जिसके बाद कॉलेज रिक्रूटमेंट में सभी 100 प्रतिशत लड़कियों को जॉब मिल गया. हजारी बाग में भी हमारे एससी एसटी समाज के बच्चों को कमर्शियल ट्रेनिंग सिलाई की दी जा रही है. उसके बाद उन्हें जॉब मिल रहा है. डॉ वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि वेंचर कैपिटल फंड के माध्यम से अगर हमारे युवा आगे आना चाहते हैं 15 करोड़ रुपये तक की मदद दी जाती है. जो युवा स्वयं का उद्यम लगाना चाहते हैं आज उनकी मदद की जा रही है. सबको समर्थ बनाना ध्येय होना चाहिए. व्यक्ति परिवार समाज और समाज से देश सशक्त बढ़ता है.
ट्रेन के सभी कोचों का साथ चलना जरूरी
राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री असीम अरूण ने कहा कि हमने इस समिट के शुरू होने से पहले मंत्री जी को विचार दिया कि सबका साथ सबका विकास को लेकर इसमें चर्चा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार है वो हमारे गार्ड के रुप में गार्जन हैं जो देख रहे हैं कि कोई इस विकास में पीछे तो नहीं छूट रहा है. वो देख रहे हैं कि ट्रेन के सभी कोच साथ चल रहे हैं या नहीं. उन्होंने सभी मेहमानों को लेकर कहा कि उन्होंने यहां जो सीएसआर और दूसरे माध्यमों की जानकारी हमें दी है उस पर सरकार जरूर काम करेंगें. हम लोग इसकी एक बुकलेट भी जारी करेंगें जिससे यहां जो कुछ हुआ उसकी जानकारी दी जा सके. टाटा, एचसीएल जैसी कंपनियों ने क्या काम किया उसके बारे में भी यहां बताया गया है.
टैग्स