होम / बिजनेस / UP Budget 2023 : 5 ट्रिलियन इकोनॉमी में होगी यूपी की बड़ी भूमिका- डॉ. अनुराग बत्रा 

UP Budget 2023 : 5 ट्रिलियन इकोनॉमी में होगी यूपी की बड़ी भूमिका- डॉ. अनुराग बत्रा 

लेकिन अगर हमें 5 ट्रिलियन इकोनॉमी और लॉन्‍ग टर्म में 10 ट्रिलियन इकोनॉमी का लक्ष्‍य प्राप्‍त करना है तो हमें तेजी से काम करना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश के बजट के बाद अब यूपी का बजट आ गया है. यूपी की सरकार ने इस बार 6.90 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है. इस बजट को लेकर बिजनेस वर्ल्‍ड ग्रुप के चेयरमैन, एडिटर इन चीफ और समाचार 4 मीडिया के फाउंडर डॉ.अनुराग बत्रा ने कहा कि ये एक बेहतरीन और सकारात्‍मक बजट है. उन्‍होंने कहा कि अगर देश की इकोनॉमी को 5 ट्रिलियन के पार लेकर जाना है तो उसमें यूपी की बड़ी भूमिका होने वाली है. उन्‍होंने कहा‍ कि सरकार ने जिस तरह से बजट पेश किया है उससे साफ है कि उसे 10 में से 10 नंबर दिए जाने चाहिए. 

धार्मिक कॉरिडोर से बदलेगी इकोनॉमी 
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि ये एक सही दिशा का बजट है, जिसमें  इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर फोकस किया गया है. उन्‍होंने कहा कि देखिए एयरपोर्ट बन रहा है, इसका मतलब है कि एक नई सिटी, नया इकोसिस्‍टम, नया क्‍लस्‍टर डेवलप होगा. अगले साल तक राम मंदिर भी बन जाएगा. ये कॉरिडोर सिर्फ धार्मिक कॉरिडोर नहीं है बल्कि ये इकोनॉमी के कॉरिडोर हैं. इससे हमारा धार्मिक पर्यटन बढ़ता है जिससे हमारी जीडीपी दोगुनी हो सकती है. 
डॉ. बत्रा ने कहा कि अगले साल राम मंदिर बन जाएगा उससे केवल धार्मिक पर्यटन नहीं बढ़ेगा बल्कि उससे आर्थिक पर्यटन भी बढ़ेगा. इसका उदाहरण आप माता वैष्‍णों देवी के मंदिर से ले सकते हैं. उस मंदिर के कारण जम्‍मू जैसे बड़े शहर का विकास हुआ है. भले ही मथुरा के कॉरिडोर में कुछ समय लगेगा, लेकिन उसके आसपास जो इकोनामिक क्‍लस्‍टर का विकास होगा वो लोकल इकोनॉमी के लिए बहुत फायदेमंद होगा. ये बजट बहुत अच्‍छा है. 

https://www.youtube.com/watch?v=ZHzEFjBABi0

यूपी में रिकॉर्ड निवेश हुआ है
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि ग्‍लोबल इंवेस्‍टर समिट के कुछ दिन बाद ये बजट आ रहा है, जिसमें रिकॉर्ड निवेश हुआ है. ये सबकुछ इसलिए हुआ है क्‍योंकि राज्य में इस वक्‍त एक प्रोगेसिव और विजनरी सरकार काम कर रही है. उन्‍होंने कहा कि मुझे लगता है कि जो डबल इंजन की बात कही जाती है उसने भी बड़ा असर छोड़ा है. 
योगी आदित्‍यनाथ का केन्‍द्र की सरकार के साथ बेहतर समन्‍वय है. इसके कारण यूपी के लिए एलोकेशन भी बढ़ा है. कानपुर जो पहले से ही इंडस्‍ट्री का हब हुआ करता था उसे और विकसित करने की जरूरत है. डॉ बत्रा ने कहा‍ कि नोएडा में एयरपोर्ट और फिल्‍म सिटी आ रही है उसे विकसित करने का असर यहां की इकोनॉमी पर भी पड़ेगा.  ये जो बजट है ये कोशिश है कि इन सब चीजों के लिए बजट को एलोकेट करे, मेरे अनुसार ये बजट 10 में से 10 नंबर लेने वाला बजट है. 

सबसे तेजी से विकास कर रहा है यूपी 
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि यूपी सबसे तेजी से उभरने वाला इमर्जिंग स्‍टेट बनकर सामने आ रहा है. इससे पहले महाराष्‍ट्र, गुजरात और पंजाब जैसे राज्‍य होते थे. लेकिन यूपी कहीं पिछड़ गया था, उसमें कानून व्‍यवस्‍था खराब थी, पहले की सरकारों के समय में सिर्फ एक आगरा एक्‍सप्रेस-वे बना लेकिन इस सरकार में कई बन चुके हैं. पहले सरकार ने वन डिस्टिक वन प्रोडक्‍ट योजना के जरिए प्रोडक्‍ट को विकसित किया. इसके तहत हर इलाके का अपना एक प्रोडक्‍ट है जो उसके आस-पास की इकोनॉमी को बदल सकता है. कोरोना के बाद हमने देखा है कि अगर हेल्‍थ का सेक्‍टर विकसित ना किया जाए तो न हमारे पास वर्क फोस रहेगा और न ही हमारे पास क्‍वालिटी ऑफ लाइफ रहेगा, न ही देश का विकास हो पाएगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

8 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

8 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

9 hours ago

विदेशी कंपनियों के लिए बदली भारत की तस्वीर, 5 साल बाद नए रजिस्ट्रेशन की संख्या हुई ज्यादा

आंकड़ों के मुताबिक, FY26 में 102 विदेशी कंपनियों ने भारत में रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 84 कंपनियों ने अपना कारोबार बंद किया. इससे पहले लगातार चार वित्त वर्षों में बंद होने वाली विदेशी कंपनियों की संख्या नए रजिस्ट्रेशन से ज्यादा रही थी.

9 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

12 hours ago

बड़ी खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

8 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

8 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

9 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

12 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

14 hours ago