होम / बिजनेस / UP Budget 2023: बजट में 'बेटियों' को ये सौगात दे सकती है योगी सरकार

UP Budget 2023: बजट में 'बेटियों' को ये सौगात दे सकती है योगी सरकार

उत्तर प्रदेश के लिए आज बड़ा दिन है, क्योंकि योगी सरकार अपना बजट पेश करने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

UP Budget 2023: उत्तर प्रदेश सरकार आज यानी बुधवार को अपना बजट पेश करेगी. योगी सरकार की दूसरी पारी के इस बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती हैं. माना जा रहा है कि बजट में 'बेटियों' का खास ख्याल रखा जाएगा. यह बजट ऐसे समय आ रहा है जब ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से यूपी की झोली में 33.50 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं. लिहाजा, बजट में इन प्रस्तावों के अमल को लेकर भी कुछ घोषणाएं होना तय है. 

अब तक का सबसे बड़ा बजट
योगी सरकार के इस बजट में स्कूलों में बेटियों को मुफ्त शिक्षा, हर मंडल में विश्वविद्यालय और हर जिले में मेडिकल कॉलेज के लिए प्रावधान किया जा सकता है. इसके साथ ही एक्सप्रेस-वे से लेकर ऊर्जा परियोजनाओं को लेकर भी कुछ बड़े ऐलान हो सकते हैं. माना जा रहा है कि यूपी सरकार का ये बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा. इसके 7 लाख करोड़ रुपए से अधिक के होने की पूरी संभावना है.

बजट में इन पर रहेगा जोर
बेटियों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए बजट में प्रावधान हो सकता है. इसके तहत प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहीं दो सगी बहनों में से एक की पढ़ाई बिल्कुल मुफ्त होगी. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना एक बेटी की पढ़ाई में फीस के रूप में होने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति करने का ऐलान कर सकते हैं. अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं, लिहाजा इसके मद्देनजर महिला, युवा सशक्तिकरण, किसानों के साथ-साथ नई अवस्थापना और विकास परियोजनाओं पर बजट में जोर रहेगा. बता दें कि वित्त मंत्री आज सुबह 11 बजे संयुक्त सत्र में बजट पेश करेंगे. 

बड़ी रकम की घोषणा संभव
बजट में प्रदेश में बनने वाले एक्सप्रेस-वे के लिए बड़ी रकम की घोषणा होने की उम्मीद है. इसमें मुख्य रूप से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में बनने वाले दो लिंक एक्सप्रेस-वे के साथ ही बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए भी रकम का प्रावधान होगा. आगरा, झांसी और गोरखपुर में मेट्रो परियोजना, जेवर और अयोध्या में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के काम में तेजी लाने के लिए वित्त मंत्री बजट धनराशि आवंटित कर सकते हैं. योगी सरकार की योजना जेवर एयरपोर्ट को 2024 के मध्य तक शुरू करने की है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

7 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

10 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

10 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

10 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

12 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

13 hours ago