होम / बिजनेस / #UPGISwithBW: 'पाकिस्तान से बेहतर अर्थव्यवस्था' वाले UP के लिए आज बड़ा दिन 

#UPGISwithBW: 'पाकिस्तान से बेहतर अर्थव्यवस्था' वाले UP के लिए आज बड़ा दिन 

उत्तर प्रदेश के लिए आज बड़ा दिन है. आज से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शुरू हो रही है, जिसका उद्घाटन PM मोदी करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारम्भ आज यानी शुक्रवार को PM मोदी करेंगे. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समिट को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि प्रदेश के लिए ये समिट ऐतिहासिक रहेगी. कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा था कि वह प्रदेश की जीडीपी के स्तर का निवेश इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए हासिल करने का प्रयास करेंगे. बता दें कि यूपी सरकार ने अगले पांच सालों यानी वर्ष 2027 तक के लिए वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का लक्ष्य निर्धारित किया है. 

किए जा रहे कई उपाय
योगी आदित्यनाथ सरकार अर्थव्यवस्था को बढ़ाने की दिशा में प्रभावी उपाय अमल में ला रही है. यूपी की पुरानी छवि बदलने का प्रयास तेजी से हो रहा है. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले एक इंटरव्यू में CM योगी ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा दावा किया था. उन्होंने कहा था कि यूपी की इकॉनमी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था से बेहतर है और इसे अधिक बेहतर बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं.   

बुलेट की रफ्तार से विकास
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इंटरव्यू में कहा था - यूपी की अर्थव्यवस्था पाकिस्तान से बेहतर है. हम इसको शीघ्र और बेहतर कर देंगे. यूपी में बुलेट ट्रेन की रफ्तार से विकास हो रहा है. प्रदेश के समग्र विकास पर जोर दिया जा रहा है. डबल इंजन की सरकार में यूपी आगे बढ़ रहा है. उन्होंने आगे कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में बदलाव हो रहा है. जातिवाद, परिवारवाद और क्षेत्रवाद को सरकार में कोई जगह नहीं दी गई है. यूपी सरकार विकास पर केंद्रित है और इसके लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं. 

हुए कई बड़े बदलाव
बता दें कि पाकिस्तान इन दिनों आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है. तेल, आटा, चावल से लेकर आम जरूरत की चीजें आम आदमी की पहुंच से बाहर निकल रही हैं. CM योगी के दावे के मद्देनजर यूपी की स्थिति को देखा जाए तो यहां पिछले कुछ समय में कई बड़े बदलाव हुए हैं. सबसे पहले कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है, जो निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बेहद जरूरी है. योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर मॉडल चर्चा का विषय रहा है. 
उत्तर प्रदेश ने नीतियों में बदलाव कर खुद को बड़े निवेश हब के रूप में पेश किया है. ऐसे माहौल में 10 से 12 फरवरी के बीच हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से यूपी सरकार को काफी उम्मीदें हैं.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

6 minutes ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

2 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

3 hours ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

14 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

17 hours ago

बड़ी खबरें

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

2 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

6 minutes ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

2 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

3 hours ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

20 hours ago