होम / बिजनेस / #UPGISWithBW: आसान होगी लोन लेने की प्रक्रिया, MSME क्षेत्र की ग्रोथ पर है जोर

#UPGISWithBW: आसान होगी लोन लेने की प्रक्रिया, MSME क्षेत्र की ग्रोथ पर है जोर

उत्तर प्रदेश में निवेश के महाकुम्भ के दौरान MSME क्षेत्रों को लोन देने की प्रक्रिया और शर्तों को ज्यादा आसान बनाने के बारे में विशेष सेशन आयोजित किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश के विकास को नई नयी ऊंचाइयों तक ले जाने में बैंक और उद्योग की भूमिका सबसे बड़ी और अहम् होती है. उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आखिरी दिन सभा को संबोधित करते हुए राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बैंकों से अनुरोध किया कि प्रदेश में इन्वेस्ट करने वाले उद्योगपतियों को कम कागजात और आसान शर्तों पर लोन दिया जाये. अपने संबोधन  के दौरान उन्होंने बैंकिंग प्रक्रिया के डिजिटलाइजेशन पर भी जोर दिया. केंद्र समेत योगी सरकार का ध्यान भी MSME क्षेत्रों पर है. सुरेश खन्ना ने कहा, प्रदेश को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए बैंकों को भी इस क्षेत्र पर ध्यान देना होगा.

लोन देने के टारगेट को पूरा करें बैंक, साथ खड़ी है उत्तर प्रदेश सरकार

प्रदेश के वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में कहा - केंद्र सरकार से प्रेरणा लेकर योगी सरकार भी MSME क्षेत्र को प्रदेश में आगे बढ़ाने के लिए बहुत सी पॉलिसियों में रियायत दे रही है . इस वजह से देश के साथ साथ विदेशी इन्वेस्टर्स भी उत्तर प्रदेश में इन्वेस्ट करने के लिए निवेश के इस महाकुम्भ का हिसा बने. सेशन में मौजूद विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों से उन्होंने कहा कि वह लोन देने के टारगेट को खुले मन से पूरा करें, उत्तर प्रदेश सरकार हमेशा उनके साथ है. राज्य के वित्त मंत्री ने आगे बताया कि योगी सरकार की नीतियों के बदौलत ही प्रदेश में एक्सपोर्ट बढ़ा है और जल्द ही 1 लाख 56 हजार करोड़ के लक्ष्य को पार करने वाला है. उन्होंने कहा कि बैंकर्स MSME क्षेत्र की कम्पनीज को लोन देने में कोई कसर छोड़ें क्योंकि यह कम्पनीज ही उनकी ग्रोथ को नयी ऊंचाइयों तक लेकर जायेंगी. वित्त मंत्री ने बैंकों से आग्रह किया कि इन कम्पनीज को आसान शर्तों पर लोन देने के अलावा बैंक उनके साथ अच्छा व्यवहार भी करें. सुरेश खन्ना ने कहा, उत्तर  प्रदेश में कानून व्यवस्था कभी सबसे बड़ी समस्या हुआ करती थी,  जिसकी वजह से यहां उद्योग करना मुश्किल था और उद्योगकर्मी यहां इन्वेस्टमेंट करने से बचते थे. पिछले छह वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था में काफी बड़े बदलाव किये हैं, जिनकी बदौलत अब प्रदेश की कानून व्यवस्था मजबूत हुई है.

20 लाख तक के लोन के लिए नहीं होगी कागजात की जरुरत

सेशन के दौरान पंजाब नेशनल बैंक के (पीएनबी) के चेयरमैन अतुल कुमार गोयल भी मौजूद थे. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि इस वक्त उनका ध्यान सबसे ज्यादा किसान उत्पादक संगठन पर है. इस संगठन की मदद के लिए बैंक की तरफ से कई स्कीम्स भी जारी की गई हैं. अतुल ने  कहा कि उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्र में 4.6 % के रेट से ग्रोथ हो रही है. इस ग्रोथ रेट को बढ़ाने के लिए हमारा बैंक फसल बीमा समेत कृषि से जुड़े तमाम पहलुओं पर किसानों की मदद कर रहा है. सेशन को संबोधित करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रवीन राघवेंद्र ने बताया कि एसबीआई ने डिजिटल इकॉनमी के क्षेत्र में काफी काम किया है और इस क्षेत्र को लगातार बेहतर बनाने के लिए और प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि एसबीआई का करीब 97 % ट्रांजेक्शन अलग-अलग पैनल पर होता है और इसे इकठ्ठा करने के लिए बैंक ने योनो (YONO) ऐप को लॉन्च किया है  और 5 करोड़ 80 लाख से ज्यादा लोगों को इस ऐप से जोड़ा गया है. वहीं MSME क्षेत्र के लिए एक विशेष ऐप बनाया गया है, जिसके इस्तेमाल से 20 लाख तक का लोन के बिना किसी कागजात के लिया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: Black Friday के बाद सोमवार भी अडानी ग्रुप पर भारी, लाल निशान पर शेयर

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

9 minutes ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

11 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

14 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

15 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

9 minutes ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

18 hours ago