होम / बिजनेस / यूपी इकोनॉमिक सर्वे 2026 : योगी सरकार का 8.33 लाख करोड़ का बजट, कई देशों की जीडीपी से भी बड़ा

यूपी इकोनॉमिक सर्वे 2026 : योगी सरकार का 8.33 लाख करोड़ का बजट, कई देशों की जीडीपी से भी बड़ा

उत्तर प्रदेश का पहला इकोनॉमिक सर्वे यह साफ करता है कि राज्य अब सिर्फ आबादी के लिहाज से ही नहीं, बल्कि आर्थिक ताकत के मामले में भी देश और दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश ने आर्थिक मोर्चे पर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है. वित्त वर्ष 2026 के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार का बजट 8.33 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो पनामा, वेनेजुएला और तंजानिया जैसे कई देशों की जीडीपी से भी अधिक है. विधानसभा में पेश पहले इकोनॉमिक सर्वे ने यूपी की बढ़ती आर्थिक ताकत और विकास की रफ्तार को साफ तौर पर सामने रखा है.

आठ साल में दोगुना हुआ उत्तर प्रदेश का बजट

इकोनॉमिक सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2016-17 में उत्तर प्रदेश का बजट 3.47 लाख करोड़ रुपये था, जो 2025-26 में बढ़कर 8.33 लाख करोड़ रुपये हो गया है. यानी बीते आठ वर्षों में प्रदेश का बजट दोगुने से भी ज्यादा बढ़ा है. वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि पिछले नौ वर्षों में बजट में 4.86 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है.

पनामा से भी बड़ी हुई यूपी की आर्थिक हैसियत

ग्लोबल जीडीपी रैंकिंग में पनामा 77वें स्थान पर है, जिसकी कुल जीडीपी करीब 90.4 अरब डॉलर है. वहीं उत्तर प्रदेश का 2026 का बजट लगभग 91.9 अरब डॉलर के बराबर है. यही नहीं, यूपी का बजट तंजानिया, बेलारूस और वेनेजुएला जैसे देशों की जीडीपी को भी पीछे छोड़ चुका है. इस बजट के हिसाब से राज्य सरकार हर मिनट करीब 1.5 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रही है.

कैपेक्स और वित्तीय संतुलन पर खास जोर

सर्वे में बताया गया है कि राज्य का कैपिटल एक्सपेंडिचर 2016-17 में 69,790 करोड़ रुपये था, जो 2025-26 में बढ़कर 1.47 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. साथ ही सरकारी लोन-टू-GSDP रेशियो 29.3 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत रह गया है, जो राष्ट्रीय और वैश्विक औसत से कम बताया गया है.

हेल्थ सेक्टर को अब तक का सबसे बड़ा आवंटन

स्वास्थ्य क्षेत्र को रिकॉर्ड 46,728.48 करोड़ रुपये का आवंटन दिया गया है, जो कुल बजट का 6.1 प्रतिशत है. रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के चलते आम नागरिकों के जेब से होने वाले खर्च में कमी आई है. संस्थागत प्रसवों की संख्या बढ़कर 41 लाख तक पहुंच गई है, जबकि गैर-संस्थागत प्रसवों में 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है.

मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में बड़ा विस्तार

राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 2017 में 36 थी, जो 2025 के अंत तक बढ़कर 81 हो गई है. इनमें 45 सरकारी और 36 निजी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में फिलहाल 38 राज्य विश्वविद्यालय और 52 निजी विश्वविद्यालय संचालित हो रहे हैं.

पर्यटन और कृषि ने दी अर्थव्यवस्था को मजबूती

इकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में 2.4 गुना बढ़ोतरी हुई है और 2025 में यह आंकड़ा 156.18 करोड़ तक पहुंच गया. प्रयागराज महाकुंभ में रिकॉर्ड 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं और पर्यटकों की मौजूदगी दर्ज की गई. कृषि क्षेत्र का योगदान भी बढ़कर 24.9 प्रतिशत हो गया है. खाद्यान्न उत्पादन 737.4 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचा, जिससे राष्ट्रीय उत्पादन में यूपी की हिस्सेदारी 20.6 प्रतिशत हो गई है.

फूड प्रोसेसिंग और रोजगार के नए अवसर

रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदेश में करीब 65 हजार फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स सक्रिय हैं, जिनसे लगभग 2.55 लाख युवाओं को रोजगार मिला है. उत्तर प्रदेश तेजी से फूड प्रोसेसिंग हब के रूप में उभर रहा है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

11 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

12 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

12 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

15 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

16 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

12 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

12 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

11 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

19 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

15 hours ago