होम / बिजनेस / UP Budget 2023 Live: यूपी में खोले जाएंगे 14 नए मेडिकल कॉलेज, 2491 करोड़ का प्रावधान

UP Budget 2023 Live: यूपी में खोले जाएंगे 14 नए मेडिकल कॉलेज, 2491 करोड़ का प्रावधान

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज विधानसभा के संयुक्त सत्र में वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए राज्य का बजट पेश कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

योगी सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर दिया है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने बजट भाषण में कई योजनाओं की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि राज्य में 14 नए मेडिकल खोले जाएंगे. उन्होंने कहा कि 14 नए मेडिकल कालेजों के ल‍िए बजट में 2491 करोड़ 39 लाख रुपए की व्यवस्था की गई है. वित्त मंत्री ने कहा कि डिफेंस कोरिडोर के लिए 550 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित है. उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण नीति के कार्यान्वयन के लिए 401 करोड़, स्टेट डाटा सेन्टर के लिए 85 करोड़ और उत्तर प्रदेश सूचना प्रौद्योगिकी एवं स्टार्टअप नीति के लिए 60 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित है. साथ ही युवा अधिवक्ताओं को कार्य के शुरुआती 3 वर्षों के लिए किताब एवं पत्रिका क्रय करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के लिये 10 करोड़ रुपए तथा युवा अधिवक्ताओं के लिए कॉपर्स फंड के लिए 5 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है.

इस दौरान, वित्त मंत्री ने कोरोना काल की चुनौतियों से बेहतर ढंग से निपटने के लिए CM योगी आदित्यनाथ की तारीफ शायराना अंदाज में की. उन्होंने कहा, मंजिलें लाख कठिन आएं गुजर जाऊंगा, हौसले हार के बैठूंगा तो मर जाऊंगा, लाख रोकें ये अंधेरे मेरा रस्ता लेकिन, मैं जिधर जाउंगा, रोशनी ले जाउंगा.

बजट के दौरान जैसे ही वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 2016 की तुलना में 2022 में अपराधों में आई कमी की बात कही, तो सदन तालियों से गूंज उठा.  खन्ना ने बताया कि 2016 की तुलना में 2022 में डकैती में 80.31 प्रतिशत, लूट में 61.51 प्रतिशत, हत्या में 32.45 प्रतिशत, बलवा में 51.65 प्रतिशत, सेंधमारी में 5.19 प्रतिशत, चोरी में 17.22 प्रतिशत, राहजनी में 100 प्रतिशत, फिरौती के लिए अपहरण में 43.18 प्रतिशत की कमी आई है.

वित्त मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति 2022 के अंतर्गत अगले पांच वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा. इस दौरान, 20 हजार नौकरियां उत्पन्न करने का लक्ष्य है. उन्होंने बताया कि श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रदेश के प्रत्येक मण्डल में एक-एक आवासीय विद्यालय की स्थापना की गई है. वहीं, असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के लिए संचालित मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के लिए 12 करोड़ रुपए का प्रावधान बजट में किया गया है.

बजट में बेटे और बेटियों का खास ख्याल रखा गया है. यूपी सरकार के बजट में लड़कियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. इसके साथ ही, महिला समर्थ योजना के लिए 63 करोड़ की व्यवस्था की गई है. जबकि निराश्रित महिलाओं की पेंशन के लिए 432 करोड़ रुपए का प्रावधान बजट में किया गया है.  

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 3 महिला PSC बटालियन का गठन किया जाएगा. साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के पात्र छात्र-छात्राओं को टैबलेट/स्मार्टफोन देने के लिए 3600 करोड़ का प्रवधान बजट में किया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है. बजट में इसके लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. वित्त मंत्री ने बताया कि उप्र स्टार्टअप नीति-2020 के अन्तर्गत कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ऊर्जा, खादी, शिक्षा, पर्यटन, परिवहन आदि क्षेत्रों में स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जा रहा है. प्रदेश में 50 इन्क्यूबेटर तथा 7,200 स्टार्टअप्स हैं.

सुरेश खन्ना ने शायराना अंदाज में योगी सरकार का बजट पेश किया. उन्होंने कहा कि योगी जी का बजट बना है, यूपी की खुशहाली का, ये अद्भुत रंगीन करेगा, आने वाली होली को. उन्होंने कहा कि यूपी की विकास दर में बढ़ोत्तरी हुई है और बेरोजगारी दर 4.2 फीसदी पर पहुंच गई है.

उत्तर प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट आज विधानसभा में पेश किया गया. उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आज विधानसभा के संयुक्त सत्र में वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए राज्य का बजट पेश किया. सरकार के बजट की राशि पहली बार 7 लाख करोड़ रुपये तक पहुंची है. सरकार ने इस बजट में रोजगार, निवेश और विकास के क्षेत्रों पर मुख्य रूप से ध्यान दिया है. उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट की बदौलत सरकार को इस बार 33 लाख करोड़ रुपये का तक का निवेश प्राप्‍त हुआ जो तय किये गए लक्ष्‍य के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

7 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

10 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

10 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

10 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

12 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

13 hours ago