होम / बिजनेस / योगी राज में यूपी ने आर्थिक मोर्चे पर हासिल किया ये मुकाम

योगी राज में यूपी ने आर्थिक मोर्चे पर हासिल किया ये मुकाम

वित्त वर्ष 2021-2022 में यूपी देश का पांचवा सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बन गया है. इस मामले में UP से आगे अब केवल गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक ही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

उत्तर प्रदेश आर्थिक मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. योगी आदित्यनाथ सरकार आर्थिक सुधारों के प्रति गंभीर है और इसी वजह से वित्त वर्ष 2021-2022 में यूपी देश का पांचवा सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बन गया है. इस मामले में UP से आगे अब केवल गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक ही हैं.

निर्यात में 30% इजाफा  
गौर करने वाली बात ये है कि कोरोना महामारी के बावजूद निर्यात में 30% की वृद्धि हुई. 2020-2021 की तुलना में 2021-2022 में निर्यात 1,21,140 करोड़ से बढ़कर 1,55,897 करोड़ रुपए हो गया. योगी आदित्यनाथ ने 2017 में पहली बार उत्तर प्रदेश की कमान संभाली थी. तभी से उनकी प्राथमिकताओं में कानून व्यवस्था और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाना रहा है. CM ने आर्थिक मोर्चे पर बेहद चुनौतीपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किए थे.  

सरकार ने सेट किए टार्गेट
सरकार ने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना, बेरोजगारी दर कम करना और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि करना, जैसे टार्गेट सेट किए थे. जिनकी समय-समय पर समीक्षाएं भी चलती रहीं. इन लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए ठोस बुनियाद कदम उठाए गए. जिसका नतीजा यह है कि यूपी देश का पांचवा सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बन गया है.

इतना निवेश आया
यूपी इन्वेस्टर समिट में देश के करीब सभी दिग्गज निवेशकों ने शिरकत की और दिल खोलकर निवेश किया. अब तक हुई तीन ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में कुल 2,08,994 करोड़ रुपए का निवेश प्रदेश में आया है. पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान राज्य में कुल 61,792 करोड़, दूसरी ग्राउंड ब्रेंकिग सेरेमनी में 67,202 करोड़ और तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 80,224 करोड़ का निवेश आया. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

20 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

22 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

20 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.