होम / बिजनेस / NSE के सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध हुआ उन्नति फाउंडेशन का UNXT प्रोग्राम

NSE के सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध हुआ उन्नति फाउंडेशन का UNXT प्रोग्राम

उन्नति फाउंडेशन का UNXT एक 200 घंटे का, 30 दिन का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं को व्यवहारिक और रोजगारपरक कौशल सिखाना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

बेंगलुरु स्थित गैर-लाभकारी संस्था SGBS Unnati Foundation ने अपने प्रमुख कौशल विकास कार्यक्रम UNXT को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के सोशल स्टॉक एक्सचेंज (SSE) प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध किया है. यह पहल सामाजिक क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभाव को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

क्या है UNXT प्रोग्राम?

उन्नति फाउंडेशन का UNXT एक 200 घंटे का, 30 दिन का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं को व्यवहारिक और रोजगारपरक कौशल सिखाना है. इस कोर्स में प्रभावी संवाद कौशल, कार्यस्थल की तैयारी, प्रोफेशनल एटीकेट, मूल्यों की समझ और जरूरी जीवन कौशल पर विशेष जोर दिया जाता है. कार्यक्रम ऑफलाइन और ब्लेंडेड लर्निंग मॉडल के जरिए संचालित किया जाता है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह प्रशिक्षण छात्रों को पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाता है.

अब तक 4 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण

फाउंडेशन अब तक देशभर में 4 लाख से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षित कर चुका है और 2,000 से अधिक कॉलेजों के साथ मिलकर काम कर रहा है. यह कार्यक्रम 14 राज्यों के सरकारी कॉलेज परिसरों में संचालित किया जा रहा है. कॉरपोरेट CSR पहलों से वित्तपोषित यह कार्यक्रम मात्र एक महीने में प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, संवाद क्षमता और रोजगार कौशल को मजबूत करता है. लगभग 1,450 रुपये प्रति छात्र की बेहद कम लागत पर संचालित इस कार्यक्रम ने 60% से अधिक परिणाम हासिल किए हैं, जिनमें नौकरी और उच्च शिक्षा में प्रवेश शामिल है. विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में इसका सकारात्मक प्रभाव देखा गया है.

SSE के जरिए 50 लाख रुपये जुटाने का लक्ष्य

सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के माध्यम से उन्नति फाउंडेशन का लक्ष्य 50 लाख रुपये जुटाने का है. यह पूरी राशि देशभर के सरकारी कॉलेजों में पढ़ रहे 2,867 अंतिम वर्ष के छात्रों को नि:शुल्क रोजगारपरक प्रशिक्षण देने में खर्च की जाएगी.

इसके लिए 1 रुपये मूल्य के 50 लाख ‘जीरो कूपन जीरो प्रिंसिपल’ (ZCZP) इंस्ट्रूमेंट जारी किए जा रहे हैं, जो सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए निर्धारित संरचना है. यह उन्नति फाउंडेशन की SSE प्लेटफॉर्म पर तीसरी लिस्टिंग है, जो संस्था की पारदर्शिता और प्रभाव आधारित कार्यप्रणाली के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

क्या है सोशल स्टॉक एक्सचेंज?

एनएसई का सोशल स्टॉक एक्सचेंज सामाजिक उद्यमों, चाहे वे गैर-लाभकारी संगठन (NPO) हों या लाभकारी उद्यम (FPE) के लिए एक विशेष प्लेटफॉर्म है. इसका उद्देश्य सामाजिक संगठनों को फंडिंग गैप दूर करने और व्यापक संसाधनों तक पहुंच प्रदान करना है. यह प्लेटफॉर्म वित्तीय बाजारों की ताकत का उपयोग कर पूंजी को सामाजिक प्रभाव वाली पहलों की ओर मोड़ने की अवधारणा पर आधारित है. साथ ही, यह NGO सेक्टर में पारदर्शिता और विश्वसनीयता से जुड़ी चिंताओं को भी दूर करने में मदद करता है.

उन्नति फाउंडेशन के निदेशक रमेश स्वामी ने कहा, “देश का पहला NGO बनकर तीसरी बार सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर किसी परियोजना को सूचीबद्ध करना हमारी विश्वसनीयता, मापनीय परिणाम, पारदर्शिता और प्रभाव के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है. हमारी लिस्टिंग में मिलने वाला हर योगदान मापनीय परिणामों में परिवर्तित होता है. हम सुनिश्चित करते हैं कि सरकारी कॉलेजों के अंतिम वर्ष के छात्र, चाहे उनकी परिस्थितियां कैसी भी हों, संरचित व्यावसायिक प्रशिक्षण तक पहुंच पा सकें, जो उनके करियर और जीवन की दिशा बदल सके.” उन्होंने आगे कहा कि संस्था का विजन है कि भारत का हर युवा कार्यबल में सफल हो और समाज में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

4 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

4 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

5 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

8 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

8 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

5 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

4 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

4 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

11 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

7 hours ago