होम / बिजनेस / कृषि मंत्री का दावा- 2 से 10 गुना तक बढ़ गई किसानों की इनकम, गांवों का हुआ विकास

कृषि मंत्री का दावा- 2 से 10 गुना तक बढ़ गई किसानों की इनकम, गांवों का हुआ विकास

कृषि मंत्री ने एक समारोह में बोलते हुए कहा कि सरकार गांवों का भी विकास कर रही है और सबको सामने दिख रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दावा किया है कि देश भर के किसानों की आय में पिछले 8 सालों में 2 से लेकर के 10 गुना तक वृद्धि हो गई है. कृषि मंत्री ने एक समारोह में बोलते हुए कहा कि सरकार गांवों का भी विकास कर रही है और सबको सामने दिख रहा है. तोमर ने कहा कि देश में लाखों किसान हैं जिनकी आय दोगुनी से बढ़कर दस गुना हो गई है.

गरीबों के सशक्त होने से बढ़ेगी देश की ताकत

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कहा कि गरीब सशक्त होंगे तो देश की ताकत बढ़ेगी, गांवों का विकास होगा, देश का विकास होगा और किसानों के घर समृद्ध होंगे तो भारत माता समृद्ध होगी. तोमर ने यह बात नारियल की खेती करने वाले किसानों के सम्मेलन में जूनागढ़ (गुजरात) कही.

उन्होंने कहा कि गुजरात की धरती बहुत ही ऊर्वरा है, जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल व पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का जन्म हुआ और यहीं जन्मे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिन्होंने अनेक कठिनाइयों व बाधाओं को पार करते हुए गुजरात के साथ ही देश का नाम सारी दुनिया में बुलंद किया है. इसके पीछे नरेंद्र मोदी की त्याग, तपस्या व परिश्रम हैं. प्रधानमंत्री बनने के पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के नाते भी मोदी का उदयमान नेतृत्व सबको प्रभावित करता रहा.

कश्मीर में बढ़ गया केसर का दाम

 देश में नारियल की खेती बढ़े, यह प्रधानमंत्री की सद्इच्छा है, देश में प्रोसेसिंग यूनिट व उत्पादों का निर्यात बढ़े, इसके लिए वे लगातार पूछते रहते हैं। आम किसानों के लिए सुरक्षा कवच के रूप में उपलब्ध प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की तरह नारियल के किसानों के लिए भी बीमा कवर हैं, जिसमें केंद्र, राज्य व किसान की प्रीमियम क्रमशः 50, 25 व 25 प्रतिशत के अनुपात में है, सभी को इसका लाभ लेना चाहिए.

इस संबंध में उन्होंने कश्मीर के केसर किसानों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां केसर पार्क विकसित होने से कीमत एक से दो लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने ऐसे 75,000 किसानों का दस्तावेजीकरण किया और इन किसानों ने बताया कि उनकी आय कैसे बढ़ी है.

11.5 करोड़ किसानों को सरकार ने दिए 2 लाख करोड़

तोमर ने कहा कि गुजरात में 61.43 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत 11,395.38 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जबकि देश भर के 11.5 करोड़ किसानों को उनके बैंक खातों में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का वितरण किया गया है. उन्होंने कहा, "जहां एमएसपी में 1.5 गुना बढ़ोतरी की गई, वहीं केंद्र सरकार ने दलहन और तिलहन की खरीद भी शुरू कर दी."

खेती के क्षेत्र में निवेश के द्वार खोलते हुए एक लाख करोड़ रुपये के कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड की शुरूआत की गई, वहीं कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों के लिए और भी 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रावधान किया गया. छोटे किसानों की भलाई के लिए 6,850 करोड़ रुपये के खर्च से 10 हजार नए एफपीओ बनाने का काम प्रारंभ किया गया, जिनमें से तीन हजार से अधिक बन चुके हैं. खाद्य तेलों की कमी पूरी करने के लिए 11 हजार करोड़ रुपये का ऑयल पाम मिशन शुरू किया गया, यह प्रधानमंत्री की बहुआयामी सोच का ही परिणाम है. पीएम का प्रयत्न है कि राज्य सरकारों के माध्यम से कृषि को लगातार बढ़ावा दें व उन्नत कृषि के रूप में बदले व गांव-गरीब-किसान की ताकत बढ़े.

VIDEO: BCCI की गतिविधियां 'दुकान' के समान: सुप्रीम कोर्ट

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

1 hour ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

5 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

2 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

7 hours ago