होम / बिजनेस / जल्द आ रहा है इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का IPO, SEBI के समक्ष दर्ज किये कागजात!
जल्द आ रहा है इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का IPO, SEBI के समक्ष दर्ज किये कागजात!
SEBI (सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) के समक्ष DRHP (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस) प्रक्रिया से संबंधित कागजात दर्ज करवा दिए गए हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
2023 में हमें एक से बढ़कर एक कंपनियों के IPO ऑफर देखने को मिले थे और अब ई-कॉमर्स क्षेत्र की जानी मानी कंपनी यूनीकॉमर्स ई-सोल्यूशंस लिमिटेड (Unicommerce eSolutions Limited) को लेकर एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. यूनीकॉमर्स ई-सोल्यूशंस, भारत की सबसे बड़ी SaaS (सॉफ्टवेयर एज अ सर्विस) वाली ई-कॉमर्स कंपनी है.
लगातार सकारात्मक है कंपनी
हाल ही में यूनीकॉमर्स (Unicommerce) ने अपने IPO ऑफर के लिए भारतीय मार्केट रेगुलेटर SEBI (सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) के समक्ष DRHP (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस) प्रक्रिया से संबंधित कागजात दर्ज करवा दिए हैं. वित्त वर्ष 22 के दौरान भारत में इस सेगमेंट में मौजूद टॉप 5 कंपनियों में से यूनीकॉमर्स इकलौती ऐसी कंपनी है जो प्रॉफिटेबल है. यूनीकॉमर्स की शुरुआत 2012 में हुई थी और वित्त वर्ष 21 से ही कंपनी PAT (Profit After Tax) के मामले में सकारात्मक रही है. SEBI के समक्ष DRHP प्रक्रिया के लिए दर्ज करवाए गए कागजातों के अनुसार प्रॉफिटेबल और ग्रोथ को लेकर कंपनी का ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. वित्त वर्ष 23 के दौरान जहां कंपनी की कमाई में 52.56% की वृद्धि देखने को मिली है, वहीं वित्त वर्ष 22 के दौरान कंपनी की कमाई में 47.55% की वृद्धि देखने को मिली थी.
Unicommerce का IPO ऑफर
सितंबर 2023 में खत्म हुई अवधी के दौरान यूनीकॉमर्स का ARR (एनुअल रेकरिंग रेवेन्यु) 103.74 करोड़ रुपए था. कंपनी द्वारा जारी किए जाने वाले IPO ऑफर में लगभग 2,98,40,486 इक्विटी शेयर होंगे और ये सभी शेयर शेयरहोल्डर्स के द्वारा जारी किये जायेंगे इन शेयरों की फेस वैल्यू 1 रुपए प्रति शेयर होगी. इस IPO में OFS यानी ऑफर फॉर सेल के माध्यम से 1,14,59,840 इक्विटी शेयर जारी किये जायेंगे और ये शेयर ऐस वेक्टर लिमिटेड द्वारा जारी किये जायेंगे. आपको बता दें कि ऐस वेक्टर लिमिटेड को ही पहले स्नेपडील लिमिटेड (Snapdeal Limited) के नाम से जाना जाता था. इसके साथ ही 22,10,406 इक्विटी शेयरों को B2 कैपिटल पार्टनर्स द्वारा और 1,61,70,240 इक्विटी शेयर ब्रिटेन स्थित कंपनी SB इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स लिमिटेड (SB Investment Holdings Limited) द्वारा जारी किये जाएंगे.
यह भी पढ़ें: MS Dhoni समेत इन क्रिकेटर्स के साथ हुई धोखाधड़ी, पैसे के चक्कर में रिश्ता किया खराब!
टैग्स