होम / बिजनेस / Budget ने भले किया निराश, लेकिन इन शेयरों पर दांव आज खिला देगा चेहरा!

Budget ने भले किया निराश, लेकिन इन शेयरों पर दांव आज खिला देगा चेहरा!

शेयर बाजार की चाल आज कैसी रहेगी सटीक तौर पर नहीं कहा जा सकता, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बजट वाले दिन यानी 1 फरवरी को शेयर बाजार (Stock Market) गिरावट के साथ बंद हुआ. मार्केट ग्रीन लाइन पर ओपन हुआ, लेकिन बजट की घोषणाओं के साथ उसमें गुरावत आती चली गई. कारोबार की समाप्ति पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 106.81 अंक टूटकर 71,645.30 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 28.25 अंक फिसलकर 21,697.45 पर बंद हुआ. Sensex की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, JSW स्टील, बजाज फाइनेंस, विप्रो और टेक महिंद्रा जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे. आज बाजार के लिए सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है, चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Eicher Motors, Motherson Sumi Wiring, Bank of Baroda, Can Fin Homes, Narayana Hrudayalaya और Max Healthcare में तेजी का रुख दर्शाया है. जिसका मतलब है कि आपके पास इन शेयरों पर दांव लगाकर मुनाफा कमाने का मौका है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने CE Info Systems, P&G Health, Intellect Design,  Aurobindo Pharma और Jyothy Labs में मंदी का रुख दर्शाया है. यानी इन शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल सकती है.

इन पर भी रखें नजर
कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी नजर आ रही है. इस लिस्ट में Adani Enterprises, Adani Ports, Power Grid, Bajaj Auto, NTPC,  Hero MotoCorp और Tata Motors का नाम शामिल है. अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises के शेयर कल .41% की उछाल के साथ 3,154.85 रुपए पर बंद हुए थे. इसी तरह, अडानी पोर्ट्स में एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई और यह 1,220.75 रुपए पर पहुंच गया. Power Grid भी कल के गिरावट वाले बाजार में बढ़त के साथ बंद हुआ था. NTPC को छोड़कर शेष अन्य शेयर कल नुकसान में रहे.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

29 minutes ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

3 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

3 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

4 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

29 minutes ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

4 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

3 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

3 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

4 hours ago