होम / बिजनेस / हमारी अर्थव्यवस्था की चमक से UN भी प्रभावित, कह दी ये बड़ी बात

हमारी अर्थव्यवस्था की चमक से UN भी प्रभावित, कह दी ये बड़ी बात

यूएन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने न केवल इस साल, बल्कि पिछले कुछ वर्षों में अपने समकक्षों से बेहतर प्रदर्शन किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत (Indian Economy) को एक अच्छी खबर मिली है. संयुक्त राष्ट्र (UN) का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार इस साल यानी 2024 में भी बनी रहेगी और वह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकॉनमी में शामिल रहेगा. UN ने अपनी एक रिपोर्ट में विश्वास जताया है कि मजबूत घरेलू मांग, मैन्युफैक्चरिंग और सेवा क्षेत्रों में मजबूती से भारत की ग्रोथ रेट इस साल 6.2% रह सकती है. बता दें कि पिछले कुछ समय से भारतीय अर्थव्यवस्था दूसरों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रही है.

पिछले साल से कुछ कम
संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएं (WESP) 2024 रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण एशिया की GDP 2024 में 5.2 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है. इससे भारत में मजबूत विस्तार का उल्लेखनीय योगदान रहेगा, जो दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मजबूत घरेलू मांग, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर्स में मजबूत वृद्धि के बीच भारत में वृद्धि दर 2024 में 6.2% तक पहुंचने का अनुमान है. हालांकि, यह 2023 की तुलना में थोड़ा कम है. पिछले साल का अनुमान 6.3 प्रतिशत था. 

ये भी पढ़ें - कर्ज लेकर भी कमाया जा सकता है पैसा, इस दिग्गज ने बताया कैसे

2025 रहेगा और बेहतर
UN की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जीडीपी के 2025 में बढ़कर 6.6 प्रतिशत होने का अनुमान है. जबकि इस वर्ष आर्थिक वृद्धि 6.2 प्रतिशत पर रह सकती है, जो मुख्य रूप से मजबूत निजी खपत और सार्वजनिक निवेश द्वारा समर्थित है. वैश्विक आर्थिक प्रभाग निगरानी शाखा, आर्थिक विश्लेषण एवं नीति प्रभाग (UN DESA) के प्रमुख हामिद रशीद (Hamid Rashid) ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने न केवल इस साल, बल्कि पिछले कुछ वर्षों में अपने समकक्षों से बेहतर प्रदर्शन किया है. भारत की आर्थिक वृद्धि लगातार 6% से अधिक बनी हुई है और हमारा मानना है कि ऐसा 2024 और 2025 में भी जारी रहेगा.

चीन में प्रभावित हुआ निवेश 
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सरकारी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और बहुराष्ट्रीय निवेशों के बल पर भारत में 2023 में निवेश मजबूत रहा. वहीं, चीन में निवेश संपत्ति क्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते प्रभावित हुआ. UN ने आगे कहा है कि विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में निवेश अधिक मजबूत रहा है. दक्षिण एशिया, खासकर भारत में निवेश 2023 में अपेक्षाकृत मजबूत रहा. रिपोर्ट में यह भी रेखांकित किया गया कि जलवायु-परिवर्तन से संबंधित घटनाओं ने 2023 में दक्षिण एशियाई क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया. जुलाई और अगस्त में सूखे का प्रकोप बढ़ा जिससे भारत, नेपाल और बांग्लादेश के अधिकांश हिस्से प्रभावित हुए जबकि पाकिस्तान में औसत से अधिक बारिश मुसीबत बन गई.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

11 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

17 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

17 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

17 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

11 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

12 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

18 hours ago