होम / बिजनेस / #UPGISWithBW: Causis ने किया 1.25 लाख करोड़ का निवेश, अब विजन होगा सच

#UPGISWithBW: Causis ने किया 1.25 लाख करोड़ का निवेश, अब विजन होगा सच

उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कॉसिस ग्रुप ने प्रदेश में 1.25 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है. ‘मेक इन यूपी’ के बैनर तले दिए जायेंगे प्रोडक्ट्स.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यूनाइटेड किंगडम आधारित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी कॉसिस ग्रुप, उत्तर प्रदेश में 1.25 लाख करोड़ रुपये की इन्वेस्टमेंट करने जा रही है. कंपनी द्वारा यह इन्वेस्टमेंट उनकी पहली गीगा फैक्ट्री को स्थापित करने के लिए किया जाएगा और कंपनी का यह फैसला EV (इलेक्ट्रिक वाहन) की क्रान्ति में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देगा. कॉसिस ग्रुप ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ UPGIS का हिस्सा होने के साथ एक MoU पर साइन कर राज्य के EV इकोसिस्टम में इन्वेस्ट करने का फैसला लिया है.

विजन बनेगा हकीकत

उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत के दौरान कॉसिस ग्रुप के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राम तुमुलरी ने कहा – उत्तर प्रदेश के EV स्पेस में ऐसी कमिटमेंट को देखकर हम बहुत एक्साईटेड और पॉजिटिव हैं. राज्य की सरकार ने परिवहन के तरीकों को ट्रांसफॉर्म करके मॉडर्न बनाने की ठान ली है और हम अपने सालों के अनुभव और तकनीकी विशेषज्ञता के द्वारा उनके विजन को हकीकत में बदलने में उनकी मदद करेंगे. इसके साथ साथ कंपनी अपने ऑपरेशंस को पूरे स्टेट में फैलाएगी जिससे प्रदेश के बहुत से लोगों को रोजगार मिलेगा.

मेक इन यूपी के बैनर तले मिलेंगे प्रोडक्ट्स

राज्य में परिवहन के साधन बदलने और मास मोबिलिटी के ट्रांस्फोर्मेशन के लिए कंपनी ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ हाथ जोड़े हैं और 1.25 लाख करोड़ रुपये की कीमत वाले MoU को साइन किया है. EV इकोसिस्टम के साथ साथ कंपनी EV टेक्नोलॉजी पार्क में भी इन्वेस्ट करेगी. कंपनी के द्वारा की गयी कमिटमेंट से परिवहन के साधान्नों को पूरी तरह इलेक्ट्रिक प्लेटफार्म में बदला जाएगा. इस दिशा में पहला कदम लेते हुए अगले 5 सालों के दौरान 40000 इलेक्ट्रिक बसें राज्य की सड़कों पर उतारी जायेंगी.  इसके साथ ही EV इकोसिस्टम की शुरुआत करने के लिए कॉसिस ग्रुप, व्हीकल फाइनेंसिंग में 80000 करोड़ रुपयों का निवेश करेगी जिसके माध्यम से प्रदेश में मास ट्रांजिट के लिए ‘मेक इन यूपी’ के बैनर के तले प्रोडक्ट्स ऑफर किये जायेंगे.

यह भी पढ़ें: #UPGISWithBW: तय लक्ष्य से ज्यादा मिला इन्वेस्टमेंट, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

34 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

57 minutes ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

12 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

15 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

57 minutes ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

34 minutes ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

45 minutes ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

18 hours ago