✕

होम / बिजनेस / Bharat बंद के बाद अब महाराष्ट्र बंद, घर से कल 2 बजे के बाद ही निकलें! 

Bharat बंद के बाद अब महाराष्ट्र बंद, घर से कल 2 बजे के बाद ही निकलें! 

यदि आप महाराष्ट्र में रहते हैं, तो कल दोपहर दो बजे के बाद ही घर से निकलें. क्योंकि कल महाराष्ट्र बंद बुलाया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने कल यानी शनिवार को महाराष्ट्र बंद बुलाया है. भारत बंद से इतर इस राजव्यापी बंद का ऐलान महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ हो रहे अपराधों के मद्देनजर किया गया है. पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट किया है कि बंद सिर्फ दोपहर 2 बजे तक ही होगा. इस बंद का ऐलान केवल शिवसेना (UBT) ने किया है, लेकिन संभावना है कि महाविकास अघाड़ी के साथी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) भी इसका हिस्सा बन सकते हैं. 

ठाकरे की लोगों से अपील
ठाकरे ने दोपहर 2 बजे तक महाराष्ट्र बंद की अपील की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह त्योहार हैं और लोगों को तैयारी के लिए समय की जरूरत है. इसलिए ऐसे में हमने तय किया है कि बंद केवल दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा. पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए सभी लोगों से बंद में शामिल होने की अपील करता हूं.

सरकार को दी चेतावनी
UBT यानी उद्धव बालासाहब ठाकरे प्रमुख ने बताया कि 24 अगस्त को ट्रांसपोर्ट सेवाएं, दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. हालांकि, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि जैसे अत्यावश्यक सेवाएं जारी रहेंगी. ठाकरे ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि वो दुकानदारों पर बंद असफल करने के लिए दबाव न बनाए. साथ ही उन्होंने बदलापुर के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने की मांग भी की है. बता दें कि महाराष्ट्र के बदलापुर में हाल ही में दो बच्चियों के साथ स्कूल में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था. इसके बाद लोग भड़क उठे और सड़क से लेकर रेल तक सबकुछ जाम कर दिया था. 

क्या बैंक भी रहेंगे बंद?
सरकार की तरफ से सार्वजनिक परिवहन को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है. इसका मतलब है कि बंद के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट जारी रहेगा, लेकिन प्रदर्शनकारी उसे बाधित करने की कोशिश ज़रूर करेंगे. इसलिए बेहतर होगा कि आप दोपहर 2 बजे के बाद ही घर से निकलें. बंद के मद्देनजर सरकार या संस्थानों की तरफ से स्कूल-कॉलेजों को लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है. इसका मतलब है कि शिक्षण संस्थान खुलेंगे. बैंकों में कल चौथे शनिवार के चलते अवकाश है. हालांकि, कुछ जगहों पर कर्मचारियों को कार्यालय बुलाया गया है. लेकिन आम जनता के लिए बैंक बंद रहेंगे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

10 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

10 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

10 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

11 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

13 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

11 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

10 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

10 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

10 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

14 hours ago