होम / बिजनेस / उदय कोटक और उनकी फैमिली ने मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीद बनाया नेशनल रिकॉर्ड

उदय कोटक और उनकी फैमिली ने मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीद बनाया नेशनल रिकॉर्ड

कोटक परिवार ने इमारत में कुल 24 अपार्टमेंट में से 12 का सौदा 30 जनवरी को किया, जबकि एक अन्य सौदा सितंबर में हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक और अरबपति उदय कोटक ने मुंबई के वर्ली सी फेस पर स्थित '19 शिव सागर' जो कि एक पूरी रेसिडेंशियल बिल्डिंग है, 400 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत पर खरीदी है. जो कि अब इस बिल्डिंग की कीमत नए नेशनल प्राइसिंग का एक बेंचमार्क बन गयी है, जिसका मतलब है कि राष्ट्रीय स्तर पर ये सबसे महंगी प्रॉपर्टी है. इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा निवासियों के फ्लैट खरीदकर प्रॉपर्टी का स्वामित्व अपने परिवार के लिए सुरक्षित कर लिया है.

नेशनल रिकॉर्ड बनाया

कोटक फैमिली ने दो मंजिला पुरानी इमारत में ये फ्लैट्स लगभग 2.72 लाख रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से खरीदे हैं. जहां इमारत में 1,396 वर्ग फीट में फैला सबसे बड़ा अपार्टमेंट 38.24 करोड़ रुपये में बिका है. वहीं 173 वर्ग फीट क्षेत्र वाले सबसे छोटे घर की कीमत 4.7 करोड़ रुपये से अधिक है. उन्होंने ये नेशनल रिकॉर्ड बनाया, जो कि अब तक उनकी किसी भी प्रॉपर्टी के लेन-देन में हुआ ना हो. इससे पहले, देश में सबसे अधिक प्रति वर्ग फीट दरों में दक्षिण मुंबई के अल्टामाउंट रोड और भूलाभाई देसाई रोड पर क्रमशः 2.25 लाख रुपये और 2.09 लाख रुपये बेंचमार्क बनीं थीं.

रजिस्ट्रेशन भी हुई पूरी

जैपकी डॉट कॉम के माध्यम से प्राप्त दस्तावेजों से पता चला है कि दिग्गज बैंकर की फैमिली ने बिल्डिंग में कुल 24 अपार्टमेंट में से 12 अपार्टमेंट के सौदों का रजिस्ट्रेशन 30 जनवरी को करा लिया है. जबकि एक और सौदा सितंबर 2024 में रजिस्टर किया गया था. इस घटना से संबंधित एक व्यक्ति ने कहा, "पूरी बिल्डिंग कोटक परिवार ने खरीद ली है. जबकि आधे से अधिक सौदे रजिस्टर्ड हो चुके हैं. जल्द ही कुछ और सौदे भी पूरे होने की उम्मीद है. क्योंकि उन्होंने पहले ही टोकन मनी बढ़ा दी है और कागजी कार्रवाई अभी चल रही है."

उदय कोटक ने क्यों खरीदी महंगी बिल्डिंग?

19 शिव सागर, समुद्र के किनारे स्थित यह प्रमुख संपत्ति एक एकड़ के 2/5वें हिस्से में फैली हुई है और शैम्पेन हाउस से सटी हुई है. कोटक परिवार ने शैम्पेन हाउस साल 2018 में बंद हो चुकी वाइन फर्म इंडेज विंटनर्स के प्रबंध निदेशक रंजीत चौगुले से 385 करोड़ रुपये में खरीदा था. शैम्पेन हाउस भी इस प्रॉपर्टी के एक हिस्से में फैला हुआ है और अब इसे परिवार के नए आलीशान घर के रूप में रिडेवलप किया जा रहा है. यह पता नहीं चल सका है कि कोटक फैमिली रिडेवलपमेंट के लिए इन दोनों प्रॉपर्टीज को मिलाना चाहता है या किसी अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए उन्हें अलग रखना चाहता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

4 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

4 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

5 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

7 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

7 hours ago

बड़ी खबरें