होम / बिजनेस / इस ब्रोकरेज फर्म ने क्यों दी Tata Motors के शेयर बेचने की सलाह? 

इस ब्रोकरेज फर्म ने क्यों दी Tata Motors के शेयर बेचने की सलाह? 

आशंका जताई जा रही है कि इस रिपोर्ट के बाद टाटा मोटर्स के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है. खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर 0.93% तक गिर गए थे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों ने हाल ही में बड़े दिनों के बाद 500 रुपए का आंकड़ा पार किया था. इससे इन्वेस्टर्स में एक उम्मीद जगी थी कि ये शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल 537.15 रुपए को जल्द पार कर लेगा और उनकी मुनाफे वाली झोली भारी हो जाएगी. हालांकि, अब सामने आई एक खबर ने इस उम्मीद को डगमगा दिया है. फॉरेन ब्रोकरेज फर्म UBS ने टाटा मोटर्स के शेयरों को डाउनग्रेड करके 'न्यूट्रल' से 'सेल' रेटिंग दे दी है. यानी UBS ने इसे बेचने की सलाह दी है. 

कायम नहीं रहेगी मजबूती! 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रोकरेज फर्म UBS का कहना है कि टाटा मोटर्स के शेयरों की रैली सस्टेन करने वाली नहीं दिख रही है. JLR का हालिया मजबूत प्रदर्शन भी टिकाऊ नजर नहीं आ रहा है. इसलिए टाटा मोटर्स के शेयरों से बाहर निकलना ही बेहतर है. हालांकि इसके साथ ही UBS ने टाटा मोटर्स के शेयरों का 12 महीने का टारगेट 320 से बढ़ाकर 450 रुपए कर दिया है. आशंका जताई जा रही है कि इस रिपोर्ट के बाद टाटा मोटर्स के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है. खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर 0.93% तक गिर गए थे. 

ये भी पढ़ें: Divya Dant Manjan को अपना प्रोडक्ट नहीं मानती Patanjali? जानें क्या है पूरा मामला

एनालिसिस पर आधारित है रिपोर्ट 
UBS ने ग्लोबल प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) इंडस्ट्री का एनालिसिस किया है. इस एनालिसिस में खासतौर पर जगुआर लैंड रोवर (JLR) पर फोकस किया गया है. क्योंकि फाइनेंशियल ईयर 2023 में टाटा मोटर्स की कुल सेल्स और EBITDA में जगुआर लैंड रोवर की हिस्सेदारी दो तिहाई से अधिक रही है. अपने विश्लेषण के आधार पर ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि मार्केट प्रीमियम कारों के इलेक्ट्रिक सेगमेंट में उतरने के जोखिमों और कमजोरियों को कम आंक रहा है. इसके अलावा जबरदस्त प्रतियोगिता के कारण घरेलू ऑटो बाजार में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी अपने पीक पर है.

इतना लुढ़क गया शेयर 
ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि JLR के हालिया मजबूत प्रदर्शन और ऑटो इंडेक्स में इस साल अब तक 23% की तेजी टिकाउ नहीं है. इस दमदार प्रदर्शन की वजह प्रोडक्ट मिक्स में उतार-चढ़ाव के साथ-साथ कम डिस्काउंट ऑफर करना है. UBS का कहना है कि इन सब वजहों के चलते निवेशकों को टाटा मोटर्स के शेयरों से बाहर निकल जाना चाहिए. इसी के साथ फर्म ने टाटा मोटर्स की रेटिंग डाउनग्रेड कर दी है. गुरुवार दोपहर तीन बजे तक कंपनी का शेयर नुकसान के साथ 515.35 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

2 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

2 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

4 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

6 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

3 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

2 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

4 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.