✕

होम / बिजनेस / Zomato से खाना मंगाना हुआ महंगा, बढ़ाई फीस, एक सर्विस को भी किया बंद

Zomato से खाना मंगाना हुआ महंगा, बढ़ाई फीस, एक सर्विस को भी किया बंद

जोमैटो (Zomato) ने पिछले सप्‍ताह ही एक नई सर्विस शुरू की थी और इस सप्‍ताह अपने ग्राहकों को झटका दे दिया है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी जोमैटो (Zomato) से खाना ऑर्डर करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है. कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस में इजाफा कर दिया है. कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस में 25 फीसदी का इजाफा कर दिया है. यानी अब इस फीस को बढ़ाकर को 5 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया गया है. इसके साथ ही कंपनी ने इंटरसिटी लेजेंड्स (Intercity Legends) सर्विस को भी बंद कर दिया है. जोमैटो ने यह फैसले मार्च तिमाही के नतीजे आने के पहले लिए हैं.

नए साल पर भी की थी बढ़ोतरी

दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और लखनऊ समेत कई प्रमुख मार्केट में प्लेटफॉर्म फीस में प्रति ऑर्डर फीस में इजाफा कर दिया गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक जोमैटो प्रति दिन 2.0-2.2 मिलियन लोगों को ऑर्डर की सर्विस देता है. इसके अलावा बड़े ऑर्डर बेस के लिए 1 रुपये के इजाफे से एक तिमाही में कंपनी की इनकम में काफी इजाफा हो सकता है. बता दें कंपनी ने जनवरी में भी प्लेटफॉर्म फीस में इजाफा किया था. उस समय कंपनी ने इस फीस को 3 रुपये से बढ़ाकर 4 रुपये कर दिया था और अब इसको 5 रुपये कर दिया गया है.

RBI के रुख से Credit Cards देने वाली कंपनियों में खौफ, आप पर ऐसे पड़ेगा असर

इंटरसिटी डिलीवरी को भी किया बंद

जोमैटो ने इंटरसिटी लेजेंड्स (Intercity Legends) सर्विस भी बंद कर दी है. इस सर्विस के तहत किसी अन्‍य शहर में स्थित टॉप रेस्‍तरां से दूसरे शहरों में रहने वाले ग्राहक भी खाना ऑर्डर कर सकते हैं. इसके लिए प्‍लेटफॉर्म पर लीजेंड टैब होता है. कंपनी ने फिलहाल इस सर्विस को बंद कर दिया है. जोमैटो अपने ग्राहकों के लिए सब्‍सक्रिप्‍शन प्‍लान भी देती है, जिसमें डिलीवरी चार्ज नहीं लगता है. हालांकि, प्‍लेटफॉर्म फीस इसमें भी देनी पड़ती है.

अब शादी-पार्टी के ऑर्डर भी लेगा Zomato

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने 50 लोगों तक की भागीदारी वाले कार्यक्रमों के लिए सामान पहुंचाने के लिए देश में पहली बार बड़े ऑर्डर लेने की घोषणा की है. जोमैटो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपने कई पोस्ट में इसकी जानकारी दी. गोयल ने कहा कि आज हम भारत का पहला बड़ा ऑर्डर दस्ता पेश करने के लिए रोमांचित हैं. यह दस्ता सामूहिक बड़े समूह, पार्टी और आयोजन जैसे आपके सभी बड़े ऑर्डर को आसानी से संभाल पाएगा. पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों पर आधारित यह दस्ता 50 लोगों तक के लिए ऑर्डर पहुंचाने के लिए बनाया गया है.

पिछले हफ्ते ही मिला है GST नोटिस

आपको बता दें कि जोमैटो को पिछले हफ्ते ही 11.81 करोड़ रुपये की वस्तु एवं सेवा कर (GST) मांग और जुर्माने का आदेश मिला है. इसमें जुलाई 2017-मार्च 2021 की अवधि के लिए 5.9 करोड़ रुपये की जीएसटी मांग और 5.9 करोड़ रुपये का जुर्माना शामिल है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

42 minutes ago

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

1 hour ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

2 hours ago

धान की सीधी बुवाई का दायरा बढ़ा, 9 राज्यों में 81,000 हेक्टेयर तक पहुंचा बायर का कार्यक्रम

2023 में 3,500 हेक्टेयर से शुरू हुआ कार्यक्रम 2026 में 81,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र तक पहुंचा, किसानों को कम लागत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल वाली खेती अपनाने में मदद

4 hours ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

42 minutes ago

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

1 hour ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

2 hours ago

शॉपर्स स्टॉप ने अयान सेन को एरिया मार्केटिंग हेड नियुक्त किया

शॉपर्स स्टॉप में शामिल होने से पहले सेन वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड में जोनल मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने इस कंपनी में एक साल से भी कम समय तक काम किया.

3 hours ago

दूसरों का ख्याल रखने से पहले खुद का रखें ध्यान, क्यों जरूरी है आत्म-देखभाल?

BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा exchange4Media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने लेखिका, प्रमाणित मेटाफिजिशियन, माइंडसेट कोच, सामाजिक उद्यमी और Maheshwari Foundation की संस्थापक संगीता माहेश्वरी के साथ विचारोत्तेजक बातचीत की. 

4 hours ago