✕

होम / बिजनेस / UBS Group AG ने VI सहित इन 7 कंपनियों में बेच डाले शेयर, करीब 5 हजार करोड़ में हुई डील

UBS Group AG ने VI सहित इन 7 कंपनियों में बेच डाले शेयर, करीब 5 हजार करोड़ में हुई डील

यूबीएस ग्रुप स्विट्जरलैंड बेस्ड एक मल्टीनेशनल इन्वेस्टर व फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर है, जिसकी गिनती शेयर बाजार के प्रमुख निवेशकों में की जाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्विस फाइनेंशियस सर्विस कंपनी यूबीएस ग्रुप एजी ने 7 कंपनियों में शेयरों की बड़ी बिक्री की है. बाजार के आंकड़ों के अनुसार यूबीएस ग्रुप ने अपनी सहयोगी यूबीएस प्रिंसिपल कैपिटल एशिया के जरिए एनएसई पर अलग अलग बल्क डील के जरिए करीब 5000 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री की है. इन कंपनियों में ऑयल इंडिया, डिक्सन टेक्नोलॉजीस, रेल विकास निगम लिमिटेड,जायडस लाइफसाइंसेज, वोडाफोन आइडिया, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर और प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. इसके साथ ही यूबीएस प्रिंसिपल कैपिटल एशिया ने बंधन बैंक में खरीद भी की है.

इन शेयरों की भी बड़े पैमाने पर बिक्री

एनएसई (NSE) पर उपलब्ध बल्क डील डेटा के अनुसार, यूबीएस प्रिंसिपल कैपिटल एशिया ने 972 करोड़ रुपये के ऑयल इंडिया के शेयरों की बिक्री की. इसी तरह उसने डिक्सॉन टेक्नोलॉजीज के 904 करोड़ रुपये और रेल विकास निगम लिमिटेड के 797 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. उनके अलावा जायडस लाइफसाइंसेज के 756 करोड़ रुपये के और वोडाफोन आइडिया, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर और प्रेस्टिज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स को मिलाकर 1,531 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की.

बंधन बैंक में किया 384 करोड़ निवेश

दूसरी ओर यूबीएस प्रिंसिपल कैपिटल एशिया ने कई भारतीय शेयरों में खरीदारी भी की. उसने शुक्रवार को बंधन बैंक के 1.92 करोड़ शेयरों को 384 करोड़ रुपये में खरीदा. उसके अलावा यूबीएस प्रिंसिपल कैपिटल एशिया और कॉप्टहॉल मॉरीशस इन्वेस्टमेंट ने मिलकर प्रेस्टिज एस्टेट के 10.90 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की. वहीं दूसरी ओर कॉप्टहॉल मॉरीशस इन्वेस्टमेंट ने प्रेस्टिज एस्टेट के 378 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री भी की.

इन शेयरों के खरीदारों की नहीं मिली जानकारी

यूबीएस प्रिंसिपल कैपिटल एशिया के द्वारा ऑयल इंडिया, डिक्सॉन टेक, रेल विकास निगम लिमिटेड, जाइडस लाइफसाइंसेज, वोडाफोन आइडिया, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर और प्रेस्टीज एस्टेट के बेचे गए शेयरों को खरीदने वालों के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है. इसी तरह यह भी पता नहीं चल पाया है कि यूबीएस प्रिंसिपल कैपिटल एशिया ने बंधन बैंक के जिन शेयरों को खरीदा, उन्हें किसने बेचा.

कैसा रहा स्टॉक्स का प्रदर्शन

शुक्रवार के कारोबार में ऑयल इंडिया का शेयर 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 725 के स्तर पर बंद हुआ है. डिक्सन टेक्नोलॉजीस का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 12931 के स्तर पर बंद हुआ. रेल विकास निगम लिमिटेड का शेयर 4 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है. वहीं जायडस लाइफसाइंसेज में 1.33 फीसदी, वोडाफोन आइडिया में 4 फीसदी की गिरावट रही है. दूसरी तरफ ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज 2 फीसदी और प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स में 5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

2 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

2 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

3 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

4 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

6 hours ago


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

4 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

2 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

3 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

2 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

6 hours ago