होम / बिजनेस / G20 डिजिटल इनोवेशन समिट में हिस्सा लेंगे ये दो भारतीय, इस इकोनॉमी की ग्रोथ पर होगी चर्चा

G20 डिजिटल इनोवेशन समिट में हिस्सा लेंगे ये दो भारतीय, इस इकोनॉमी की ग्रोथ पर होगी चर्चा

इस समिट में डिजिटल इकोनॉमी की भारत में कैसे ग्रोथ हुई है और आगे कैसे इसको और ऊपर लेकर के जाना है, इस पर चर्चा होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः Indian Venture & Alternate Capital Association (IVCA) की तरफ से दो भारतीय बाली में आज से शुरू हुए G20 डिजिटल इनोवेशन समिट में हिस्सा ले रहे हैं. इस समिट में डिजिटल इकोनॉमी की भारत में कैसे ग्रोथ हुई है और आगे कैसे इसको और ऊपर लेकर के जाना है, इस पर चर्चा होगी. जिन दो भारतीयों को इस समिट में शामिल होने के सम्मान मिला है वो हैं आविष्कार कैपिटल के पार्टनर अभिषेक मित्तल और ओरिओस वेंचर पार्टनर्स के मैनेजिंग पार्टनर राजीव सूरी. ये दोनों व्यक्ति इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की तरफ से आए बुलावे के तहत इसमें शामिल हो रहे हैं. 

इंडोनेशिया की सरकार ने आयोजित किया है समिट

इंडोनेशिया की सरकार की तरफ से आयोजित इस समिट में सभी जी20 देशों और मित्र देशों की तरफ से लोग आमंत्रित किए गए हैं. इस समिट के बारे में बोलते हुए राजीव सूरी ने बताया, "समाज के लिए डिजिटल बहुत बड़ा बदलाव लेकर के आया है. टेक कंपनियों के आंत्रप्रेयनॉर ने देश को शक्ति देने के साथ ही लाखों लोगों को नौकरियां भी दी हैं. आज हम डिजिटल इकोनॉमी को उस रास्ते की तरह की तरह देखते हैं जिससे हम अच्छे से शासन कर सकते हैं, स्टेकहोल्डर्स के साथ इंगेज हो कर बहुत कुछ डिलिवर कर सकते हैं. हम आईसीवीए में सोचते हैं कि यह जी20 देशों के लिए भी एक बहुत बड़ा बदलाव है. आज जब पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है, जिसने डिजिटल को पिछले दो सालों में बहुत ज्यादा अपना लिया है, हम जी20 के साथ और आगे जाना चाहते हैं."

स्टार्टअप्स को मिलेगा मौका

जी20 डिजिटल इनोवेशन समिट भारतीय स्टार्टअप्स को मौका मिलेगा कि वो एक वैश्विक स्टेज पर अपने सॉल्यूशंस को दिखा सके. वहीं इंवेस्टर्स को इस समिट में अपना पोर्टफोलियो दिखाने में मदद मिलेगी और कंपनियों को भी अन्य देशों में चल रहे इनोवेशन और स्टार्टअप्स द्वारा किए गए कार्यों को देखने का मौका मिलेगा. पॉलिसी मेकर्स को भी पता चलेगा कि कैसे इनोवेशन समाज की जाटिल समस्याओं को हल करने में मदद कर रहे हैं. 

क्लाइमेट चेंज के मुद्दे पर होगी बात

आविष्कार कैपिटल के पार्टनर अभिषेक मित्तल ने कहा, "इस समिट के जरिए हमको क्लाइमेट चेंज से उपजे खतरों और उससे निपटने में स्टार्टअप्स डिजिटल तरीके से कैसे मदद कर सकते हैं इस पर भी चर्चा होगी. ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो भाग लेने वाले देशों की सरकारों, स्टार्टअप्स और टेक कंपनियों को आगे सोचने पर मजबूर करेगा." इस समिट में कोरोना महामारी के दौरान काम करने वाले सेक्टर्स जैसे कि हेल्थकेयर, स्वच्छ एनर्जी और एजुकेशन सेक्टर के अलावा खेती, वित्तीय और लॉजिस्टिक सेक्टर में उपजी समस्याओं पर अपना ध्यान केंद्रित करेगा. 

भारत इंडोनेशिया से जी20 की प्रेसिडेंसी 1 दिसंबर 2022 को लेगा और 2023 में यह समिट पहली बार भारत में आयोजित किया जाएगा. 

VIDEO: IPO आवेदन के लिए SEBI के नए नियम

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

2 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

4 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

6 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

4 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

3 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

8 hours ago