होम / बिजनेस / TVS सप्लाई चेन ने जारी किए दूसरी तिमाही के नतीजे, इतना हुआ घाटा 

TVS सप्लाई चेन ने जारी किए दूसरी तिमाही के नतीजे, इतना हुआ घाटा 

कंपनी ने हाल ही में आए आईपीओ से जो इनकम प्राप्‍त की थी उसका उपयोग उसने अपनी उधारी को कम करने के लिए किया है जिसके परिणामस्वरूप दूसरी तिमाही में ब्याज लागत कम हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया भर में ग्‍लोबल सप्‍लाई चेन सॉल्‍यूशन मुहैया कराने वाली कंपनी टीवीएस (TVS) सप्लाई चेन सॉल्यूशंस लिमिटेड ने अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी की तिमाही के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले साल के मुकाबले राजस्‍व में 13.5% का इजाफा हुआ है और ये बढ़कर 1,269.5 करोड़ हो गया है. पिछले साल दूसरी तिमाही में ये मुनाफा 1118.6 करोड़ रुपये था. वहीं दूसरी तिमाही के नतीजों को पहली तिमाही के मुकाबले देखें तो उसमें 3.5 प्रतिशत का नुकसान हुआ है. 

क्‍या कहते हैं आंकड़े? 
टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के FY24 के दूसरी तिमाही के आंकड़े ये भी बता रहे हैं कि उसके EBITDA मार्जिन में 240 बेसिस प्‍वॉइंट की मार्जिन में बढ़ोतरी के साथ 10.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. पिछले साल के मुकाबले अगर EBITDA मार्जिन पर नजर डालें तो उसमें 48.1 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है. पिछले साल जहां ये मार्जिन 87.5 करोड़ था वहीं इस साल ये मार्जिन 129.5 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. जबकि इन नतीजों को इसी साल की पहली तिमाही के मुकाबले देखें तो कंपनी को इसमें भी घाटा हुआ है. पहली तिमाही में ये 139.8 था जबकि इस तिमाही में ये 129.5 करोड़ रहा है. इस अनुसार इसमें 7.4 प्रतिशत का नुकसान हुआ है. 

कैसे रहे हैं छमाही आंकड़े? 
कारोबारी परफॉरमेंस के मोर्चे पर देखें तो कंपनी ने पिछले साल की पहली छमाही में 2216.3 करोड़ का रेवेन्‍यू कमाया था, वहीं इस छमाही में आंकड़ों को देखें तो इसमें इजाफा हुआ है और ये 2588.4 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. इसमें 16.8 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली थी. वहीं पिछले साल की पहली छमाही में EBITDA 182.8 करोड़ था, जबकि इस छमाही में यही 269.3 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. इसमें 47.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. 

आंकड़ों पर क्‍या बोले कंपनी के एमडी? 
कंपनी के आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए, टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, रवि विश्वनाथन ने कहा, हम इंडस्‍ट्री सेक्‍टर और दूसरे क्षेत्रों में सप्‍लाई चेन सीरिज समाधानों की मजबूत मांग देख रहे हैं. हम मान रहे हैं कि हमारे लिए बाजार में काफी अवसर रहेगा और नया व्यवसाय जारी रहेगा. हमें विश्वास है कि हमारी ग्‍लोबल मौजूदगी, मल्‍टी रेवेन्‍यू बेस और ऑपरेशनल उत्कृष्टता हमारे प्रदर्शन को और आगे बढ़ाएगी.

कंपनी के सीएफओ ने कही ये बात
दूसरी तिमाही के नतीजों पर अपनी बात कहते हुए टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस लिमिटेड के ग्लोबल सीएफओ, रवि प्रकाश भगवथुला ने कहा, हम लाभदायक विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और परिचालन सुधार के उद्देश्य से विशिष्ट कार्यों को लागू कर रहे हैं. Q2 में, हम एनएस सेगमेंट में हमारे व्यवसायों में से एक, सर्कल एक्सप्रेस से बाहर निकल गए, जो हमारी मुख्य क्षमताओं पर हमारा ध्यान मजबूत करेगा. हमने आईपीओ से प्राप्त आय का उपयोग अपनी उधारी को कम करने के लिए किया है जिसके परिणामस्वरूप दूसरी तिमाही में हमारी ब्याज लागत कम हो गई है, जिसका पूरा लाभ तीसरी तिमाही की शुरुआत से मिलना शुरू हो जाएगा. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

28 minutes ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

46 minutes ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार ने लिया ब्रेक, अब आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13% गिरकर 78,180.72 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 31.65 अंक यानी 0.13% की गिरावट के साथ 24,398.70 अंक पर आ गया.

1 hour ago

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

16 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

चार दिन की तेजी के बाद बाजार ने लिया ब्रेक, अब आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13% गिरकर 78,180.72 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 31.65 अंक यानी 0.13% की गिरावट के साथ 24,398.70 अंक पर आ गया.

1 hour ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

28 minutes ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

46 minutes ago

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

16 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

19 hours ago