होम / बिजनेस / TV18 ब्रॉडकास्ट और Network18 को इस साल हुआ नुकसान, इतना गिर गया प्रॉफिट

TV18 ब्रॉडकास्ट और Network18 को इस साल हुआ नुकसान, इतना गिर गया प्रॉफिट

पिछले साल इसी क्वार्टर के दौरान कंपनी ने कुल 221 करोड़ रुपयों का प्रॉफिट दर्ज किया था लेकिन इस साल कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

TV 18 ब्रॉडकास्ट (TV 18 Broadcast) ने वित्त वर्ष 22-23 के चौथे क्वार्टर में 1406 करोड़ रुपयों का कुल रेवेन्यु दर्ज किया है.  वहीं इसकी तुलना में वित्त वर्ष 22 के चौथे क्वार्टर में कंपनी ने कुल 1496 करोड़ रुपयों का रेवेन्यु इकट्ठा किया था. ऐसे में सालाना आधार पर कंपनी की कुल कमाई में 6% की गिरावट देखने को मिली है. वित्त वर्ष के तीसरे क्वार्टर के दौरान कंपनी का रेवेन्यु 1823 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था. 

प्रॉफिट में आई है गिरावट
सालाना आधार पर कंपनी का प्रॉफिट कम होकर मात्र 20 करोड़ रुपये रह गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल इसी क्वार्टर के दौरान कंपनी ने कुल 221 करोड़ रुपयों का प्रॉफिट दर्ज किया था, वहीं पिछले क्वार्टर के दौरान कंपनी का प्रॉफिट 38 करोड़ रुपये था. इसी दौरान नेटवर्क 18 मीडिया और इन्वेस्टमेंट्स ने वित्त वर्ष 23 के चौथे क्वार्टर के दौरान 1484 करोड़ रुपयों के कुल रेवेन्यु की जानकारी दी है. वित्त वर्ष 22 के चौथे क्वार्टर के दौरान 1621 करोड़ रुपयों का रेवेन्यु रिकॉर्ड किया गया था. जिसका मतलब यह है कि सालाना आधार पर कंपनी के रेवेन्यु में 8% की गिरावट दर्ज की गयी है. 

नेटवर्क 18 मीडिया को हुआ नुकसान
मार्च 2023 में खत्म हुए चौथे क्वार्टर के लिए नेटवर्क 18 मीडिया ने 36.78 करोड़ रुपयों के नुकसान की जानकारी दी है. पिछले साल इसी क्वार्टर के दौरान कंपनी को 61.85 करोड़ रुपयों का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था.

कंपनी ने क्या कहा
बातचीत के दौरान वित्तीय स्थिति के बारे में बात करते हुए  TV 18 के के चेयरमैन Adil Zainulbhai ने कहा – मीडिया के क्षेत्र में काफी बड़े नामों से Viacom 18 की रणनीतिक पार्टनरशिप, कंपनी के लिए बहुत अच्छी बात है. उन्होंने आगे जोड़ते हुए आदिल जैनुलभाई ने कहा कि टैलेंट, संसाधन और तकनीकी क्षमताओं के इस्तेमाल से कंपनी भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट क्षेत्र के दृष्टिकोण को बदल सकती है. इस साल हमारे बिजनेस की ऑपरेटिंग परफॉरमेंस से हम बहुत ज्यादा खुश हैं. इस साल बिजनेस ने सभी वर्टिकल्स में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. नए वित्त वर्ष की शुरुआत एक नए और पॉजिटिव तरीके से करने के लिए हम काफी एक्साईटेड हैं. हम इस ऑपरेटिंग सक्सेस को काफी मजबूत वित्तीय परफॉरमेंस में बदलना चाहते हैं. 

यह भी पढ़ें: सैलरी को Tax कटौती से बचाना है? ये तरीके हैं सबसे शानदार!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

5 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

5 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

6 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

8 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह