होम / बिजनेस / Coca Cola और Nestle ने आखिर ऐसा क्या कर दिया जो हो गई ये कार्रवाई?

Coca Cola और Nestle ने आखिर ऐसा क्या कर दिया जो हो गई ये कार्रवाई?

कोका कोला और नेस्ले को तुर्की इजरायल समर्थक मानता है और इसीलिए उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोका कोला (Coca Cola) और नेस्ले (Nestle) को इजराइल के समर्थन की कीमत चुकानी पड़ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तुर्की की संसद (Turkey Parliament) ने इन दोनों कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. संसद ने अपने रेस्टोरेंट्स से कोका कोला और नेस्ले के उत्पादों को हटा दिया है. संसद ने एक बयान में कहा, 'यह निर्णय लिया गया है कि इजराइल (Israel) का सपोर्ट करने वाली कंपनियों के उत्पाद संसद परिसर के रेस्टोरेंट्स, कैफेटेरिया और टी-हाउसेज में नहीं बेचे जाएंगे. यह फैसला संसद के अध्यक्ष नुमान कर्टुलमस द्वारा लिया गया है. 

जनता के आक्रोश का दिया हवाला 
इजरायल और हमास के बीच पिछले कई दिनों से जंग चल रही है. UN की अपील के बावजूद इजरायल अपने रुख पर कायम है. जिस तरह के हालात हैं, उसे देखते हुए जंग के जल्द खत्म होने की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कोका-कोला बेवरेजेज और नेस्ले इंस्टेंट कॉफी ही एकमात्र ब्रैंड हैं, जिन्हें मेनू से बाहर किया गया है. संसद अध्यक्ष ने यह फैसला जनता के आक्रोश के मद्देनजर लिया है. अगले आदेश तक संसद में कैफे और रेस्टोरेंट के मेनू से इन कंपनियों के उत्पाद बाहर ही रहेंगे.

भारत को नुकसान की आशंका
तुर्की में बड़े पैमाने पर ऐसी कंपनियों के बहिष्कार की मांग हो रही है, जिन्हें इजरायल समर्थक माना जाता है. ऐसे में संभव है कि आने वाले दिनों में तुर्की की सरकार कुछ और विदेशी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करे. बता दें कि भारत सहित पूरी दुनिया इजरायल-हमास जंग के शांत होने की कामना कर रही है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि युद्ध के लंबा खिंचने की स्थिति में भारत को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. भारत का आयात-निर्यात प्रभावित होगा और इसका असर देश में महंगाई पर भी दिखाई दे सकता है. कच्चे तेल का उत्पादन पहले से ही कम हो रहा है. ऐसे में इस युद्ध के चलते क्रूड ऑयल के दाम आने वाले दिनों में रॉकेट की रफ्तार से बढ़ सकते हैं. इससे भारत को ज्यादा नुकसान इसलिए होगा, क्योंकि वो अपनी जरूरत का अधिकांश तेल आयात करता है.

अच्छे रहे हैं कारोबारी रिश्ते
एशिया में इजरायल के लिए भारत तीसरा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है. उसकी कंपनियों ने यहां निवेश किया हुआ है, जिसके युद्ध लंबा खिंचने की स्थिति में प्रभावित होने से इंकार नहीं किया जा सकता. भारत के कुल व्यापारिक निर्यात में इजरायल की हिस्सेदारी 1.8% है. इजरायल भारत से लगभग 5.5 से 6 बिलियन डॉलर के परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पाद (Refined Petroleum Products) खरीदता है. वित्तवर्ष 23 में, इजराइल को भारत का कुल निर्यात 8.4 बिलियन डॉलर था. जबकि आयात 2.3 बिलियन डॉलर रहा. इस तरह, दोनों देशों के बीच करीब 10 बिलियन डॉलर का कारोबार होता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

15 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

17 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

18 hours ago

भारतीय डिजिटल मार्केटिंग उद्योग ने खोया बड़ा नाम, Yaap Digital के संस्थापक अतुल हेगड़े का निधन

याप डिजिटल के अलावा अतुल हेगड़े भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे. नवाचार को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी के उद्यमियों को सहयोग देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल था.

20 hours ago

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

20 hours ago

बड़ी खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

15 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

17 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.