✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार के लिए मंगलमय रहा मंगलवार, 700 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 24,200 के ऊपर बंद

शेयर बाजार के लिए मंगलमय रहा मंगलवार, 700 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 24,200 के ऊपर बंद

कल की भारी-भरकम गिरावट के बाद ऐसा लग रहा था कि बाजार में नुकसान जारी रहेगा लेकिन इसके बाद अचानक से निचले स्तरों से शानदार रिकवरी आई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार ने निचले स्तरों से शानदार रिकवरी दिखाई है और कल की दिखी सारी गिरावट को पाटते हुए बढ़त के साथ कारोबार की क्लोजिंग दिखाने में कामयाबी हासिल की है. कल अगर बैंक निफ्टी ने 500-600 अंकों के करीब की गिरावट दिखाई तो आज करीब 1000 अंकों की रिकवरी के साथ शानदार ट्रेड पर क्लोज दिखाकर निवेशकों को कुछ राहत दिलाई है. बीएसई का सेंसेक्स 694.39 अंकों या 0.88 फीसदी की उछाल के साथ 79,476.63 पर बंद हुआ है. एनएसई का निफ्टी 217.95 अंकों या 0.91 फीसदी की उछाल के साथ 24,213.30 के लेवल पर बंद हुआ है.

सबसे ज्यादा गिरने-चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर आज हरे निशान में हुए. इसमें जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) के शेयरों में 4.73 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही. इसके बाद टाटा स्टील (Tata Steel), एक्सिस बैंक (Axis Bank), इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयर 3.64 फीसदी से लेकर 2.33 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए. वहीं सेंसेक्स के बाकी 9 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) का शेयर 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं आईटीसी (ITC), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), एशियन पेंट्स (Asian Paints) और इंफोसिस (Infosys) के शेयरों में 0.63 फीसदी से 0.96% तक की गिरावट देखी गई.

2,469 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,058 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला. इसमें से 2,469 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. वहीं 1,476 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 113 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 207 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 22 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों ने ₹2.49 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 1 नवंबर को बढ़कर 444.60 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 1 नवंबर को 442.11 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.49 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.49 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

22 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

1 day ago