होम / बिजनेस / कई दिनों से बेचैन Adani को आज मिली राहत, जानें आखिर क्या हुआ ऐसा?

कई दिनों से बेचैन Adani को आज मिली राहत, जानें आखिर क्या हुआ ऐसा?

कई दिनों की गिरावट के बाद अडानी समूह की कुछ कंपनियों के शेयरों में आज तेजी दर्ज की गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के चलते पिछले कई दिनों से परेशान चल रहे गौतम अडानी (Gautam Adani) के लिए मंगलवार कुछ राहत लेकर आया. उनकी कुछ कंपनियों के शेयर मंगलवार को तेजी के साथ बंद हुए. अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में सीधे 15.28% की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. जबकि बीते पांच दिनों में इसमें 38.29% की गिरावट आई थी. वहीं, फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स रैंकिंग (Forbes Real-Time Billionaires Rankings) में भी अडानी की स्थिति में सुधार हुआ है.

22वें से 17वें स्थान पर
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स रैंकिंग में गौतम अडानी 22वें नंबर पर खिसक गए थे, लेकिन मंगलवार को वह 17वें नंबर पर आ गए. हालांकि, ब्लूमबर्ग मिलेनियर इंडेक्स में अडानी अभी भी 21वें नंबर पर मौजूद हैं और मुकेश अंबानी 12वें स्थान पर हैं. उनके बीच दौलत का फासला काफी ज्यादा हो गया है. लेकिन अडानी के लिए सुकून वाली बात ये है कि उनका समूह हिंडनबर्ग के प्रभाव से धीरे-धीरे ही सही पर बाहर निकलता नजर आ रहा है.  

देखी है जबरदस्त गिरावट  
पिछले 10 दिनों से हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. उसका मार्केट कैप 100 अरब डॉलर तक लुढ़क गया, मगर अब स्थिति बेहतर हो रही है. शेयरों में तेजी के साथ अडानी की नेटवर्थ में भी इजाफा हुआ और फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स रैंकिंग के अनुसार उनकी नेटवर्थ 61.5 अरब डॉलर पहुंच गई है. वह 21वें स्थान से सीधे 17 नंबर पर आ गए हैं. 

काम आया दांव
अडानी समूह निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. सोमवार को ग्रुप ने कंपनी के प्रमोटर्स लोन्स के प्रीपेमेंट की घोषणा की थी. अडानी समूह ने ऐलान किया कि वो अपने गिरवी रखे शेयरों को वापस छुड़ाने के लिए 1.11 अरब डॉलर के लोन का प्रीपेमेंट करेगा. समूह की इस घोषणा का असर आज बाजार में देखने को मिला है और उसकी कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी आई है. अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिकस जोन लिमिटेड के शेयर काफी ज्यादा चढ़ गए थे, लेकिन बाजार खत्म होते-होते तेजी 1.93% रह गई. वहीं, अडानी विल्मर 4.99% की तेजी के साथ बंद हुआ. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

1 hour ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

2 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

4 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

5 hours ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

16 hours ago

बड़ी खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

2 hours ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

1 hour ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

1 hour ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

4 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

4 hours ago