✕

होम / बिजनेस / ट्रंप की जीत से चमका शेयर बाजार, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ा-निफ्टी 24500 के करीब बंद

ट्रंप की जीत से चमका शेयर बाजार, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ा-निफ्टी 24500 के करीब बंद

शेयर बाजार में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का असर दिखा और डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद आईटी सेक्टर झूमा और फार्मा शेयरों ने भी उड़ान भरी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ट्रंप की जीत को भारतीय शेयर बाजार ने सलामी दी है. हफ्ते के तीसरे कारोबारी सेशन में निफ्टी और सेंसेक्स जोरदार तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे. BSE के सभी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली. मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी तेजी देखने को मिली है. सबसे ज्यादा तेजी आईटी स्टॉक्स में देखने को मिली. बुधवार को दिनभर के कामकाज के बाद सेंसेक्स 902 अंक चढ़कर 80378 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी 277 अंकों की उछाल के साथ 24484 के स्तर पर बंद हुआ. मिडकैप इंडेक्स 1240 अंकों की तेजी के साथ 57356 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक 110 अंकों की बढ़त के साथ 52317 के स्तर पर बंद हुआ.

सबसे ज्यादा गिरने-चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर आज हरे निशान में हुए. इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में 4.21 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही. इसके बाद इंफोसिस (Infosys), एचसीएल टेक (HCL Tech), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर 3.21 फीसदी से लेकर 4.06 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए. वहीं सेंसेक्स के बाकी 5 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें टाइटन (Titan) का शेयर 1.72 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं इंडसइंड बैंक (Indusind Bank), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयरों में 0.22 फीसदी से 1.14% तक की गिरावट देखी गई.

BSE के 3,013 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,063 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला, इसमें से 3,013 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. वहीं 961 शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि 89 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 237 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 12 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों ने ₹7.91 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 6 नवंबर को बढ़कर 452.79 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 5 नवंबर को 444.88 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 7.91 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 7.91 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

18 minutes ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

35 minutes ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

39 minutes ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

45 minutes ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

21 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

18 minutes ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

45 minutes ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

35 minutes ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

39 minutes ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

23 hours ago