होम / बिजनेस / ट्रंप के टैरिफ धमकियों से बढ़ी ट्रेड वॉर की आशंका, सोना–चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे

ट्रंप के टैरिफ धमकियों से बढ़ी ट्रेड वॉर की आशंका, सोना–चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे

जब तक भू-राजनीतिक तनाव और व्यापारिक अनिश्चितता बनी रहेगी, तब तक सोना और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में मजबूती बने रहने की संभावना जताई जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

अमेरिका और यूरोप के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग तेज हो गई है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड को लेकर दिए गए बयानों और यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी के बाद वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ी, जिसका सीधा फायदा सोने और चांदी को मिला. दोनों कीमती धातुएं रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गईं.

ग्रीनलैंड विवाद से बढ़ा अमेरिका–यूरोप तनाव

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ग्रीनलैंड पर नियंत्रण की उनकी योजना का विरोध करने वाले आठ यूरोपीय देशों पर अमेरिका टैरिफ लगाएगा. इनमें फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे बड़े देश शामिल हैं. प्रस्तावित टैरिफ 1 फरवरी से 10 प्रतिशत की दर से लागू होंगे, जिन्हें जून से बढ़ाकर 25 प्रतिशत किया जा सकता है. इस कदम से जवाबी कार्रवाई और वैश्विक व्यापार में बाधा की आशंका बढ़ गई है.

यूरोप की जवाबी तैयारी

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपीय नेता आने वाले दिनों में एक आपात बैठक करने वाले हैं, जिसमें अमेरिका के खिलाफ संभावित जवाबी कदमों पर चर्चा होगी. सूत्रों के अनुसार, यूरोपीय संघ अमेरिका के करीब 93 अरब यूरो के सामान पर जवाबी शुल्क लगाने के विकल्पों पर विचार कर रहा है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों यूरोपीय संघ के ‘एंटी-कोएर्शन इंस्ट्रूमेंट’ को सक्रिय करने की पहल भी कर सकते हैं, जो EU का सबसे मजबूत व्यापारिक जवाबी हथियार माना जाता है.

सुरक्षित निवेश की ओर झुके निवेशक

कैपिटल डॉट कॉम के विश्लेषक काइल रोडा के अनुसार, भू-राजनीतिक जोखिम लगातार बढ़ रहे हैं. नए ट्रेड अनिश्चितता के माहौल से वैश्विक विकास संभावनाएं कमजोर हो रही हैं और अमेरिकी विदेश नीति डॉलर पर भरोसे को नुकसान पहुंचा रही है. उनका कहना है कि यह हालात सोने और चांदी के लिए आदर्श साबित हो रहे हैं.

कीमती धातुओं में तेज उछाल

एशियाई बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड 1.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,668.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले यह 4,690.59 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर तक गया था. चांदी में 3.2 प्रतिशत की जोरदार तेजी दर्ज की गई और यह 93.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. कारोबार के दौरान चांदी ने 94.12 डॉलर प्रति औंस का ऑल-टाइम हाई भी छुआ. प्लैटिनम और पैलेडियम में भी मजबूती देखी गई, जबकि ब्लूमबर्ग डॉलर स्पॉट इंडेक्स 0.1 प्रतिशत फिसल गया.

2025 से जारी तेजी को मिला और बल

इस साल कीमती धातुओं में तेजी 2025 से जारी ट्रेंड को आगे बढ़ा रही है. बाजार बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, नए ट्रेड खतरे और अमेरिकी मौद्रिक नीति की विश्वसनीयता को लेकर चिंताओं पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. ट्रंप प्रशासन द्वारा फेडरल रिजर्व की आलोचना तेज किए जाने से केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता को लेकर भी सवाल उठे हैं, जिससे निवेशक करेंसी और सरकारी बॉन्ड से हटकर सोना-चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

2 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

5 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

5 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

5 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

21 hours ago


बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

2 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

2 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

5 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

5 hours ago