✕

होम / बिजनेस / ट्रंप के टैरिफ की मार: आंध्र प्रदेश के झींगा किसानों को नुकसान, कीमतों में 15% तक गिरावट

ट्रंप के टैरिफ की मार: आंध्र प्रदेश के झींगा किसानों को नुकसान, कीमतों में 15% तक गिरावट

अमेरिका द्वारा भारतीय झींगा निर्यात पर टैरिफ बढ़ाने के फैसले ने आंध्र प्रदेश के झींगा किसानों को आर्थिक संकट में डाल दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन ने 2 अप्रैल को जब जवाबी शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा की, तो भारत सहित दुनिया भर में झींगा पसंद करने वाले लोग निराश हो गए. अमेरिका में झींगा प्रेमी काफी संख्या में हैं और वहां इसकी खपत विभिन्न रूपों में होती है. ऐसे में शुल्क बढ़ने से इसका सीधा असर भारतीय झींगा निर्यात और विशेषकर आंध्र प्रदेश के किसानों पर पड़ा है.

गांवों तक पहुंची वैश्विक राजनीति की गूंज  
आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के लक्ष्मीपुरम-पल्लीपलेम क्षेत्र के किसान जो कभी ट्रंप के नाम से भी अनभिज्ञ थे, अब यह कहने लगे हैं कि “ट्रंप मेरे झींगा कारोबार को नुकसान पहुंचा रहे हैं.” वायरस के हमलों से पहले ही परेशान किसान अब अमेरिकी शुल्क की मार भी झेल रहे हैं, जिससे झींगा कीमतों में 10-15% की गिरावट आ चुकी है.

बीमारी, महंगे उपकरण और अब टैरिफ का संकट  
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोविड के बाद बीमारी, उपकरणों और बिजली दरों की बढ़ती कीमतों ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी थी. पहले उन्हें 60 काउंट वाले झींगे के लिए 400 रुपये प्रति किलो मिलते थे, अब यह घटकर मुश्किल से 300 रुपये रह गया है. अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले 30-50 काउंट झींगों की कीमतों में औसतन 40-50 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है.

झींगा किसानों का संघर्ष  
झींगा पालन से करीब 20 लाख लोग प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं. पश्चिमी गोदावरी जिले के गुटलापाडु गांव में रहने वाले किसानों का कहना है कि यह व्यवसाय पूरी तरह अनिश्चितताओं से भरा है, वायरस के प्रकोप से लेकर बाजार की गिरती कीमतें तक, हर मोड़ पर जोखिम बना रहता है.

झींगा व्यवसाय का उत्थान से लेकर न्यायालयी प्रतिबंध तक  
किसानों ने बताया कि 1986 में उनके पिता ने झींगा पालन शुरू किया था. 1990 के दशक में चंद्रबाबू नायडू सरकार की नीतियों से इस व्यवसाय को बल मिला. हालांकि बाद में व्हाइट स्पॉट वायरस और पर्यावरणीय चिंताओं के कारण सुप्रीम कोर्ट ने तटीय झींगा पालन पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसे बाद में कानून के जरिये फिर से शुरू किया गया.

वन्नामेई झींगा से उम्मीदें  
2008 में भारत ने रोग मुक्त प्रशांत सफेद झींगे ‘लिटोपेनेअस वन्नामेई’ का परिचय दिया, जिससे किसानों को नई उम्मीद मिली. आज भारत के कुल झींगा निर्यात में इस किस्म की 87% हिस्सेदारी है, और इसका अधिकांश हिस्सा अमेरिका (54%) को निर्यात किया जाता है. सीफूड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जगदीश थोटा का कहना है कि कीमतों में गिरावट अस्थायी है और अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. उनका मानना है कि भारत अभी भी इक्वाडोर जैसे प्रतिस्पर्धियों से आगे है और अमेरिकी खरीदार अतिरिक्त शुल्क का भार उठाने को तैयार हैं.

हालांकि कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह संकट अस्थायी है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसान आज भी अनिश्चितता और नुकसान के बीच जूझ रहे हैं. ट्रंप की नीतियों का असर आंध्र प्रदेश के गांवों तक महसूस किया जा रहा है, जहां खेतों में झींगे के साथ उम्मीदें भी डूबती नजर आ रही हैं.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

3 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

6 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

6 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

7 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

6 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.