✕

होम / बिजनेस / ट्रंप ने PM मोदी को बताया 'Great Friend', दोनों के बीच डिफेंस, ट्रेड समेत इन मुद्दों पर हुई बातचीत

ट्रंप ने PM मोदी को बताया 'Great Friend', दोनों के बीच डिफेंस, ट्रेड समेत इन मुद्दों पर हुई बातचीत

पीएम मोदी से मिलते ही ट्रंप ने उन्हें गले लगा लिया. पीएम मोदी ने कहा ऐसा लग रहा है कि जैसे पुराने मित्र ने फिर से स्वागत किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय वार्ता के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां उन्होंने दोनों देशों को बीच हुए अहम समझौतों के बारे में जानकारी दी और पत्रकारों के कई सवालों का जवाब दिया. पीएम ने कहा कि 2030 तक हम भारत-अमेरिकी व्यापार को दोगुनी बढ़ोतरी करेंगे. वहीं, ट्रंप ने पीएम मोदी को खुद से बेहतर नेगोशिएटर बताया है. दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को लॉन्ग टाइम 'ग्रेट फ्रेंड' बताया. उनकी बातचीत रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय साझेदारी को व्यापक बनाने के लिए एक नया रास्ता तैयार करने पर फोकस थी.

पहली डील - F35 स्टेल्थ फाइटर जेट

रक्षा के क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच में एक बड़ी डील हुई है. इस डील के तहत अब जाकर अमेरिका भारत को F35 स्टेल्थ फाइटर जेट उपलब्ध करवाने वाला है. राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे लेकर कहा कि इस साल ही अब भारत के साथ अपनी मिलिट्री सेल्स को काफी ज्यादा बढ़ाने जा रहे हैं. इसके ऊपर अब भारत को F35 स्टेल्थ फाइटर जेट देंगे.

दूसरी डील - IMEC के लिए तैयार ट्रंप

अमेरिका India-Middle East-Europe Economic Corridor के लिए तैयार हो गया है. असल में यह एक ऐसा गलियारा है जिसके जरिए शिया, अरब की खाड़ी, और यूरोप के बीच आर्थिक एकीकरण और कनेक्टिविटी को जबरदस्त बढ़ावा मिल सकता है. इसके ऊपर जानकार मानते हैं कि इस रूट के जरिए आर्थिक विकास में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. इसकी अहमियत इस वजह से भी बढ़ जाती है कि यह कॉरिडोर चीन के रोड एंड बेल्ट प्रोजेक्ट के काउंटर में देखा जाता है.

तीसरी डील- व्यापार को डबल किया जाएगा

डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी ने इस बात पर सहमति दे दी है कि भारत और अमेरिका के बीच में ट्रेड को डबल किया जाएगा. वर्तमान में भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड 129.2 बिलियन डॉलर चल रहा है, लेकिन 2030 तक इसी आंकड़े को 500 बिलियन डॉलर लेकर जाना है.

चौथी डील- तेल और गैस सप्लाई करेगा अमेरिका

बातचीत के दौरान एक बड़ी डील तेल और गैस की खरीद को लेकर हुई है. राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया है कि अमेरिका तेल और गैस सप्लाई करने के मामले में भारत का सबसे बड़ा सप्लायर बनने वाला है. एनर्जी के क्षेत्र में सहयोग को ऐतिहासिक रूप से बढ़ाया जाएगा.

पांचवीं डील- अमेरिका में दो और दूतावास

ट्रंप और मोदी के बीच में एक बड़ा ऐलान दो नए दूतावास खोलने को लेकर भी हुआ है. पीएम मोदी ने बताया है कि जल्द ही बोस्टन और लॉस एंजेल्स में दो दूतावास खुलने वाले हैं. इस बारे में पीएम मोदी ने कहा कि इन दूतावासों की वजह से भारत और अमेरिका के पीपल टू पीपल वाले रिश्ते और ज्यादा मजबूत होंगे. पीएम ने इस बात पर भी जोर दिया कि अमेरिका में रह रहे भारतीय हमारे लिए काफी जरूरी हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

5 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

7 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

8 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

9 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

12 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

7 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

5 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

8 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

8 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

12 hours ago