होम / बिजनेस / ट्रंप ने भारत–अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा की, टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत किया

ट्रंप ने भारत–अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा की, टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत किया

ट्रंप और मोदी के बीच हुई बातचीत भारत–अमेरिका व्यापार संबंधों को नई दिशा देने और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग मजबूत करने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत–अमेरिका के बीच एक अहम व्यापार समझौते की घोषणा की है, जिसके तहत भारत पर लगाए गए अमेरिकी टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है. यह कदम दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सोमवार को भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए नव-नियुक्त राजदूत ने बातचीत का विवरण साझा नहीं किया. यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब नई दिल्ली और वॉशिंगटन द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के प्रयास जारी रखे हुए हैं.

डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया आई सामने

डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात रही. वह मेरे सबसे अच्छे मित्रों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली व सम्मानित नेता हैं.  हमने कई विषयों पर चर्चा की, जिनमें व्यापार और रूस–यूक्रेन युद्ध को समाप्त करना भी शामिल था. उन्होंने रूसी तेल की खरीद बंद करने और अमेरिका तथा संभावित रूप से वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमति जताई. इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने में मदद मिलेगी, जहां हर हफ्ते हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मित्रता और सम्मान के भाव से, और उनके अनुरोध पर, तत्काल प्रभाव से हमने अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति जताई है, जिसके तहत अमेरिका पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा. भारत भी अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को घटाकर शून्य करेगा. प्रधानमंत्री ने ‘बाय अमेरिकन’ को कहीं अधिक स्तर पर अपनाने की भी प्रतिबद्धता जताई है, जिसके तहत 500 अरब डॉलर से अधिक की अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और अन्य उत्पादों की खरीद शामिल है. भारत के साथ हमारा अद्भुत संबंध आगे और भी मजबूत होगा. प्रधानमंत्री मोदी और मैं ऐसे लोग हैं जो काम को अंजाम तक पहुंचाते हैं, जो अधिकांश लोगों के बारे में नहीं कहा जा सकता. इस विषय पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद.

भारत पर पहले 50 प्रतिशत तक था कुल टैरिफ

वर्तमान में भारत पर अमेरिका द्वारा कुल मिलाकर 50 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाया गया था. अप्रैल 2025 में ट्रंप की ‘लिबरेशन डे’ पहल के तहत 25 प्रतिशत शुल्क लगाया गया था, जिसके कुछ ही सप्ताह बाद भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद को लेकर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया गया था.

अतिरिक्त शुल्क से रुकी थीं व्यापार वार्ताएं

अमेरिका द्वारा लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ के कारण दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ताएं अस्थायी रूप से रुक गई थीं. हालांकि, इसके बावजूद भारत और अमेरिका के अधिकारी नियमित बैठकों के माध्यम से प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के प्रयासों में जुटे रहे.

ट्रंप और मोदी के बीच हालिया बातचीत

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने जानकारी दी है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने बातचीत के विवरण साझा नहीं किए, लेकिन इसे दोनों देशों के बीच जारी संवाद का हिस्सा बताया.

दिसंबर में भी हुई थी दोनों नेताओं की वार्ता

इससे पहले दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच बातचीत हुई थी, जिसमें दोनों नेताओं ने साझा चुनौतियों से निपटने और आपसी हितों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई थी. उस दौरान भारत–अमेरिका संबंधों में हो रही निरंतर प्रगति की समीक्षा भी की गई थी.

वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा

दोनों नेताओं ने अपनी बातचीत के दौरान प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया था. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी बातचीत बेहद सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रही. प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा था कि भारत और अमेरिका वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.

 


टैग्स India–America trade agreement
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

14 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

14 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

15 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

18 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

18 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

15 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

14 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

14 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

21 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

17 hours ago